City News Uttar Pradesh
डाकघर भर्ती में फर्जीवाड़ा प्रकरण: अफसरों पर भी कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश

डाकघर भर्ती में फर्जीवाड़ा प्रकरण: अफसरों पर भी कार्रवाई की मांग

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डाक विभाग में शाखा डाकपाल की भर्ती में फर्जीवाड़ा प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग नें जोर पकड़ लिया है। कहा जा रहा है की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी करने वालों के साथ ही भर्ती करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

डाकघर भर्ती में फर्जीवाड़ा प्रकरण: अफसरों पर भी कार्रवाई की मांग
Fraud case in post office recruitment: Demand for action against officers as well

चित्रकूट धाम मंडल में बांदा में भारतीय डाक विभाग ने वर्ष 2023 में शाखा डाकपाल की भर्ती निकली थी। इसमें मैरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का नियुक्ति दी गई थी। नौकरी पाने वाले को मंडल के चित्रकूट, महोबा, बांदा, हमीरपुर के उप डाकघर में तैनात किया गया था। डाक विभाग को भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत हुई जांच में कई की मार्कशीट फर्जी पाई गई। इसमें चित्रकूट की मऊ तहसील के हन्ना विनैका डाकपाल शैलेंद्र यादव, राजापुर कुईकरौंदी के डाकपाल अंकित दुबे व खटवारा के बीपीएम उमेश कुमार शामिल हैं। इनको सेवा समाप्त का नोटिस दिया गया है।

डाकघर भर्ती में फर्जीवाड़ा प्रकरण: अफसरों पर भी कार्रवाई की मांग
Fraud case in post office recruitment: Demand for action against officers as well

इसी तरह बांदा, महोबा में भी हैं।कांग्रेस के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्रा ने कहा कि इस खेल में कई बड़े अधिकारी शामिल होंगे। उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए। माकपा चित्रकूट के जिला सचिव रूद्र प्रसाद मिश्रा का कहना कि डाक विभाग के अन्य क्रियाक्लापों की उच्चस्तीय जांच कराई जाए। तीन साल पहले कर्वी डाक विभाग के एक प्राइवेट एजेंट ने डाक विभाग की पास बुक में फर्जी मुहर लगाकर डाक विभाग के उपभोक्ताओं कई लाख का चूना लगाया था। इस मामले में थाने में रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एक सौ छतीस करोड़ से बनेगा ‘फोरलेन’ हाईवे: बुंदेलखंड को मिलेगी ‘रफ्तार’

City News Uttar Pradesh

रोडवेज का ‘तानाशाही सिस्टम’: कैश नहीं तो ‘सफर’ नहीं, डिजिटल व्यवस्था बनी मज़ाक ?

City News Uttar Pradesh Desk

विकास के फ्रंटफुट पर अंकित गुप्ता: परख रहे हैं विकास की जमीनी हकीकत

City News Uttar Pradesh

डीएम की बाढ़ पीड़ितों के प्रति दरिया दिली,बनी जन चर्चा का विषय: जल स्तर घटना शुरू

मंत्री रामकेश बोले: प्राचीन विरासत ‘योग’ ही ‘स्वस्थ व सुखी’ जीवन की सबसे बड़ी शक्ति

City News Uttar Pradesh Desk

डान मुख्तार की फिर बिगड़ी तबियत : जेल में मची खलबली, बुलाये गये डाक्टर

ब्रेकिंग न्यूज़