City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश नें बताया की केन को बेतवा से जोड़ेगी बरुआसागर कैनाल: शीघ्र शुरू होगा निर्माण
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश नें बताया की केन को बेतवा से जोड़ेगी बरुआ सागर कैनाल: शीघ्र शुरू होगा निर्माण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया की केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के जरिये 220 किलोमीटर लंबी बरुआसागर कैनाल बनाई जाएगी। इस कैनाल के माध्यम से ही केन नदी को बेतवा से जोड़ा जाएगा। झांसी में ही इसका आखिरी सिरा बरुआसागर में होगा। यहां से ही बुंदेलखंड के सभी बांधों को भरा जाएगा। कैनाल का निर्माण जल्द आरंभ होगा।

मंत्री रामकेश नें बताया की केन को बेतवा से जोड़ेगी बरुआसागर कैनाल: शीघ्र शुरू होगा निर्माण
Minister Ramkesh said that Baruasagar Canal will connect Ken to Betwa: Construction will start soon

जल शक्ति राज्य मंत्री नें यह जानकारी अपने आवास पर औपचारिक भेंट वार्ता में दी। उन्होंने बताया की करीब पचास हजार करोड़ की लागत से प्रस्तावित इस कैनाल का कार्य अब जल्द ही आंरभ होने जा रहा है। कुछ दिन पहले ही तकनीकी टीम के सदस्यों के साथ बैठक के दौरान इसके कई कार्यों का खाका भी खींचा गया। इसमें बरुआसागर कैनाल की रूपरेखा भी तय हो गई है। करीब 220 किलोमीटर लंबी यह कैनाल पन्ना के दौधन बांध से आरंभ होगी। यहां से होते हुए यह झांसी आएगी और बरुआसागर झील में मिलेगी। यहां से यह पानी पारीछा के पास बेतवा में आएगा। इसके माध्यम से केन नदी को बेतवा से जोड़ा जाएगा। बारिश के समय जो पानी बह जाता है, वह पानी इसके जरिए झांसी के जलाशयों को भरा जाएगा।

मंत्री रामकेश नें बताया की केन को बेतवा से जोड़ेगी बरुआसागर कैनाल: शीघ्र शुरू होगा निर्माण
Minister Ramkesh said that Baruasagar Canal will connect Ken to Betwa: Construction will start soon

मंत्री रामकेश नें बताया की परियोजना के जरिए झांसी मंडल के 23 जलाशयों को जोड़ने की योजना है। झांसी के सपरार, लखेरी, पथरई समेत आठ एवं महोबा के 15 जलाशयों को जोड़ा जाएगा। इसके अंतर्गत सपरार बांध, लखेरी बांध, पथरई बांध समेत स्यावरी झील, मगरवारा झील, कछनेव झील, मगरपुरा एवं अड़जार तालाब शामिल हैं। महोबा के उर्मिल बांध, मउवा तालाब, मझगंवा, कीरत सागर, बेलाताल, खैलारपुरा, दशरथपुरा, टीकामऊ, थाना, रायपुरा, कुलपहाड़, कमालपुरा, कल्याण सागर, बीजानगर एवं मदन सागर तालाब को भी जोड़ा जाएगा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया कि इन जलाशयों के केन बेतवा नदी परियोजना से जुड़ने से इनमें साल भर पानी रहेगा। इससे रबी सीजन में किसानों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेली बंजर जमीन पर उगेगी फसल: हेल्थ टॉनिक किसानों को करेगा मालामाल

City News Uttar Pradesh

यूपी का बांदा अब एमपी का सफर करेगा आसान, 22 करोड़ की लागत से बनेंगे 9 पुल

City News Uttar Pradesh

प्रधानाध्यापक का “गुस्सा” फूटा: बच्ची की डंडे से कर दी पिटाई, पुलिस ने शुरू की जांच

City News Uttar Pradesh

भाजपा माईक्रो डोनेशन अभियान में कामयाब : तीस हजार लोगों नें चंदा दे पूरा किया लक्ष्य

संदिग्ध हालात में छत से गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप, पुलिस मामले की कर रही जांच

अवैध बालू खनन जुर्माने में भ्रष्टाचार का फंडा ? एक हाथ से दे दूसरे से ले का अनूठा तिलिस्म !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़