City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कोरोना हांफा, 224 ने दी कोरोना को मात, 295 मिले नए संक्रमित …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में जितनी तेजी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को 224 लोगों ने कोरोना को मात दी, वहीं 295 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं कोविड अस्पतालों में इलाज करा रहे दो लोगों की मौत भी हुई।


जिले में अभी तक 9712 संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें 8003 मरीज उपचार से स्वस्थ हुए हैं। जबकि 24 घंटे में 224 मरीजों ने दृढ़ इच्छाशक्ति से कोरोना को मात देकर घर वापसी कर ली। शुक्रवार को 1596 लोगों के सैंपल लिए गए। इसके साथ ही अब तक लिए गए सैंपलों का आंकड़ा करीब 5.25 लाख पार कर गया है। 1587 सक्रिय मरीजों में से अस्पतालों में 310 व 1277 घरों पर उपचार ले रहे हैं। जनपद में संक्रमण दर 16.70 प्रतिशत व रिकवरी दर 82.40 प्रतिशत है।

डीएम आनंद कुमार सिंह व सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन चल रहा है। कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करें। बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाएं। मास्क को बार-बार न हटाएं। सही तरीके से उपयोग करें। उन्होंने बताया कि किसी एक व्यक्ति के द्वारा बरती गई लापरवाही कई लोगों पर भारी पड़ सकती है। जिन मरीजों को सर्दी जुखाम व बुखार आदि की समस्या होने के बाद जांच नहीं हुई है। उनको भी स्वास्थ्य टीमें दवाएं वितरित कर रही हैं। होमआइसोलेशन के मरीजों का रोजाना चिकित्सक हाल चाल ले रहे हैं। उन्हें आवश्यकता अनुसार उपचार दिया जा रहा ।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश हुए बाहुबली मुख्तार अंसारी, बिजली कट जाने से फिर नहीं जुड़ पाया बांदा जेल से लिंक …

रिश्तों का हुआ कत्ल : भाभी ने कमरे में बंद किया और भाई ने बल्लम से गोदकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

City News Uttar Pradesh

किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी “कठिया गेहूं” की “बहार” !

City News Uttar Pradesh

Banda : एसपी सिद्धार्थ के जानें औऱ अभिनंदन के आने से गूंजा “वाह” ! …

ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत : परिवार में मचा कोहराम

किसानों को मोटा अनाज ‘मोटी आमदनी’ का बन जायेगा जरिया : खर्च हो रहे साढ़े पांच करोड़

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़