25.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
रिश्तों का हुआ कत्ल : भाभी ने कमरे में बंद किया और भाई ने बल्लम से गोदकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश

रिश्तों का हुआ कत्ल : भाभी ने कमरे में बंद किया और भाई ने बल्लम से गोदकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बड़े भाई ने छोटे भाई का कत्ल कर दिया। भाभी ने पहले उसे कमरे में बंद किया और बड़े भाई ने बल्लम से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या करके फरार बड़े भाई की तलाश शुरू की है।

नरैनी कोतवाली के ग्राम शाहबाजपुर ग्राम में जागेश्वर के पुत्र कलकू प्रजापति को शराब के नशे में गाली-गलौज करने के विवाद में बड़े भाई ने बल्लम व डंडे से हमलाकर मरणासन्न कर दिया। स्वजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

रिश्तों का कत्ल : भाभी ने कमरे में बंद किया और भाई ने बल्लम से गोदकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट
Relationship murder: Sister-in-law locked in the room and brother killed the younger brother by adopting Ballam

मृतक की पत्नी कल्ली का आरोप है कि बंटवारे व पानी भरने को लेकर अक्सर विवाद होता था। जेठ व जेठानी ने घर में घुसकर पहले पति को कमरे के अंदर बंद कर दिया। बाद में जेठ व जेठानी ने बल्लम और लाठी से हमला करके पति की हत्या कर दी है। सीओ नरैनी नितिन कुमार व कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला ने घटनास्थल की जांच की। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हादसा : कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत द्वारा नेत्र शिविर : 35 मरीजों को आपरेशन हेतु भेजा गया जानकी कुंड

City News Uttar Pradesh

बड़ोखर बुजुर्ग में 2 फीट ‘ऊंची’ बन रही ‘सड़क’ बनी ‘मुसीबत’: घर-दुकानों में ‘घुस’ रहा पानी

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम अनुराग ने चालक इम्त्याजुद्​दीन को दिया जिंदगी का सबसे यादगार तोहफा, रिटायरमेंट पर खुद कार चलाकर घर तक गए छोड़ने जिलाधिकारी

Banda- पुत्र से विवाद पर पिता ऩे ट्रेन से कटकर जान दी…

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: विजेताओं को किया सम्मानित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़