- विनोद मिश्रा
बांदा। दालों की कीमतों में प्रति किलो में 15 से 30 रुपए तक की वृद्धि हुई है। इनमें तुअर, चना दाल और उड़द दाल सभी के दाम बढ़े हैं।आम आदमी की रसोई पर महंगाई की जोरदार मार पड़ी है। पिछले तीन महीने में दाल-चावल, आटा, शक्कर, तेल से लेकर मसालों तक के दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई है।आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है। लेकिन इस समय ऐसा कुछ भी नहीं है, जिससे दामों में वृद्धि हो। न तो सहालग की मांग है और न ही किसी दूसरी तरह की खास मांग, फिर भी दाम लगातार ऊपर की ओर जा रहे हैं। फुटकर कारोबारी दबी जुबान में इसके लिए जमाखोरी को बड़ा कारण मानते हैं।

उनका कहना है कि यदि ऊपर से ही दाम कम होकर मिलें तो बाजार में भी रेट नीचे ही बने रहेंगे। जुलाई में कुछ दिनों के लिए सहालग शुरू होंगे, ऐसे में माना जा रहा है कि उस समय दामों में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। पिछले तीन महीने में दालों की कीमतों में प्रति किलो में 15 से 30 रुपए तक की वृद्धि हुई है। इनमें तुअर, चना दाल और उड़द दाल सभी के दाम बढ़े हैं। तुअर की दाल तो 30 रुपए किलो तक महंगी हो चुकी है।

इन दिनों दालों की मांग में भी किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं है। इसके साथ ही खुला और ब्रांडेड आटा भी महंगा हो चुका है। गेहूं पिसाई चक्कियों पर जो आटा तीन महीने पहले तक 40 रुपए किलो बिक रहा था, वो अभी 44 रुपए किलो तक बेचा जा रहा है। व्यापारी ही दबी जुबान बताते हैं की ये बात सही है कि किराना का सामान पिछले तीन महीने में महंगा हुआ है। देखा जाए तो फिलहाल किसी प्रकार की कोई पूछ-परख भी नहीं है। दामों के बढ़ने के पीछे का बड़ा कारण जमाखोरी और माल का स्टॉक करना ही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
