City News Uttar Pradesh
दोहरा हत्याकांड: हमीरपुर में सगे भाई-बहन की हत्या, शवों को देख मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश

बांदा की किशोरी का शव दिल्ली में मिला : दोस्त नें की हत्या, दो गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की एक किशोरी का शव दिल्ली के जंगल में मिला है। पुलिस नें इस संदर्भ में दो युवकों नीरज और सुशील को गिरफ्तार कर रिमांड में लिया है। दिल्ली की दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महाआनंदमयी मार्ग पर स्थित जंगल में लड़की का शव चार सितंबर को मिला था। हत्या का मामला दर्जकर गोविंदपुरी थानाध्यक्ष जगदीश की टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक यूपी नंबर का चैंपियन (छोटा हाथी) घूमता मिला।

बांदा की किशोरी का शव दिल्ली में मिला : दोस्त नें की हत्या, दो गिरफ्तार
Dead body of Banda’s teenager found in Delhi: Friend murdered, two arrested

पुलिस इस चैंपियन के नंबर से बांदा, यूपी में मालिक तक पहुंची। चैंपियन मालिक ने पुलिस को बताया कि उसके चैंपियन को सुशील व नीरज चलाते हैं। जांच के बाद एसीपी प्रदीप कुमार की टीम ने सुशील व नीरज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि नीरज की कोतवाली शहर बांदा के फथपुरवा निवासी लड़की से दोस्ती थी। लड़की 1 सितंबर को नीरज व सुशील के साथ दिल्ली आ गई। बदरपुर, पुलप्रह्लादपुर व सरिता विहार इलाके में घूमते रहे, मगर इन्हें कहीं भी रहने को जगह नहीं मिली।

बांदा की किशोरी का शव दिल्ली में मिला : दोस्त नें की हत्या, दो गिरफ्तार
Dead body of Banda’s teenager found in Delhi: Friend murdered, two arrested

साथ ही इनके पास पैसे भी नहीं थे। ऐसे में रहने व खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया। नीरज ने लड़की को वापस जाने के लिए कहा, मगर लड़की ने इज्जत की दुहाई देकर वापस जाने से मना कर दिया। ऐसे में सुशील व नीरज ने लड़की की हत्या करने की साजिश रच ली। उन्होंने चैंपियन में ही लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी।तीन व चार सितंबर की रात शव को जंगल में फेंक दिया था। इसके बाद आरोपी दिल्ली से यहां बांदा चले आये थे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा अतुल मर्डर केस : हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर वैश्य समाज का प्रदर्शन

सीएम योगी की पैलानी में ललकार : बुंदेलखंड को लूटने वालों को तरसाओ, भाजपा जिताओ

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का प्रयास : बिजली की समस्या से मिली निजात ! …

बांदा में ‘भाजपा’ क्या हुई ‘रोग ग्रस्त’ ? क्यों नहीं ‘निरोग’ हो पा रहा ‘संगठन’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में तमंचे के साथ किशोरी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी …

City News Uttar Pradesh

महिला सिपाही की हत्या: प्यार में दीवाने तहसीलदार ने कराया था तलाक, दोस्ती के बाद प्यार फिर कत्ल कर नाले में फेंकवा दी लाश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़