31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचार

मौत का ‘रहस्य’ : रेलवे ट्रैक पर मिला ‘युवक’ का शव, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सुबह का सन्नाटा रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा एक ‘क्षत-विक्षत शव’ देखते ही लोगों के ‘कदम ठिठक’ गए। कुछ ही देर में खबर पूरे इलाके में ‘आग की तरह फैल’ गई। आखिर 25 साल का युवक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा ? क्या वह किसी हादसे का शिकार हुआ, या उसने खुद मौत को गले लगाया? या फिर इस दर्दनाक मौत के पीछे कोई ऐसा सच छिपा है, जिसे अभी सामने आना बाकी है? इन्हीं सवालों के बीच ‘पुलिस अब मौत की गुत्थी’ सुलझाने में जुटी है। अतर्रा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पास स्थानीय लोगों ने एक युवक का क्षत-विक्षत शव देखा। शव की हालत इतनी ‘भयावह’ थी कि मौके पर ‘मौजूद लोगों’ के ‘रोंगटे खड़े’ हो गए।

मौत का 'रहस्य' : रेलवे ट्रैक पर मिला 'युवक' का शव, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिससूचना मिलते ही इलाके में ‘अफरा-तफरी’ मच गई। उपनिरीक्षक ‘टीम’ के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया, शव को कब्जे में लिया और हर ‘छोटे-बड़े सुराग’ को ‘तलाशना’ शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की गई। जांच के दौरान मृतक की पहचान लवकुश पुत्र राजाराम, निवासी ग्राम तुर्रा (कुम्हारन पुरवा), थाना बदौसा के रूप में हुई। परिजनों को जैसे ही बेटे की मौत की खबर मिली, परिवार में चीख-पुकार मच गई। बदौसा थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ‘ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत’ होता है। हालांकि मौत की ‘असली वजह’ पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही ‘स्पष्ट’ होगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

करोड़ों का खेल: सड़क निर्माण बना भ्रष्टाचार का रास्ता, रनगढ़ मार्ग की खुली पोल

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन की सजगता : शांति पूर्ण संपन्न हुई जुमे की नमाज

यूपी में उपचुनाव का बजा बिगुल: कांग्रेस- सपा ने नियुक्त किए प्रभारी, दस सीटों पर होना सियासी रण

City News Uttar Pradesh

News- मिशन पीएम मोदी अगेन ऩे प्रणव त्रिपाठी को बनाया काशी प्रांत युवा मोर्चा का अध्यक्ष, चारो ओर हर्ष की लहर।

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें दीवार लेखन को चढ़ाया परवान : लिखा नारा अबकी बार चार सौ पार

City News Uttar Pradesh

भाजपा सरकार गौ संरक्षण को रोजगार से जोड़ेगी : पशुधन विकास मंत्री

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़