
- शरद मिश्रा
बांदा। बेजुबान जानवरों की ‘जिंदगी से खिलवाड़’ करने वालों पर ‘पुलिस का बड़ा प्रहार’ हुआ है। एक ‘डीसीएम वाहन में 14 भैंसों’ को इस कदर ‘ठूंसकर’ भरा गया था कि उनकी ‘सांसें तक घुट’ रही थीं। अगर पुलिस समय रहते ‘कार्रवाई’ न करती तो कई ‘बेजुबानों की जान’ भी ‘जा’ सकती थी। पुलिस ने ‘वाहन’ को रोककर न सिर्फ 14 भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाला, बल्कि दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। इस कार्रवाई ने ‘पशु क्रूरता के काले कारोबार पर बड़ा सवाल खड़ा’ कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक डीसीएम वाहन में भैंसों को निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक संख्या में भर दिया गया था। जानवरों को न तो हिलने की जगह थी और न ही ठीक से सांस लेने की। पशुओं को जिस हालत में ले जाया जा रहा था, वह पशु क्रूरता की गंभीर तस्वीर पेश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना मटौंध पुलिस मंगलवार देर रात गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक डीसीएम वाहन में पशुओं को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्राम दुरेड़ी, चौकी भूरागढ़ के पास ‘घेराबंदी कर वाहन को रोक’ लिया। जैसे ही पुलिस ने वाहन का दरवाजा खोला, अंदर 14 भैंसें एक-दूसरे के ऊपर ठूंसी हुई मिलीं। पुलिस ने तुरंत सभी भैंसों को सुरक्षित कब्जे में लेकर उनकी जान बचाई और वाहन को भी जब्त कर लिया। मौके से दो आरोपियों वाहिद पुत्र मजीद और जसीम पुत्र शकील को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
