City News Uttar Pradesh
पुलिस ने मवेशी तस्करी का बड़ा नेटवर्क किया ध्वस्त: 74 पशु बरामद, 7 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

पुलिस ने मवेशी तस्करी का बड़ा नेटवर्क किया ध्वस्त: 74 पशु बरामद, 7 गिरफ्तार

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है। बीते एक सप्ताह में पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 74 मवेशियों को बरामद कर 7 तस्करों को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मवेशी तस्करी का बड़ा नेटवर्क किया ध्वस्त: 74 पशु बरामद, 7 गिरफ्तार

पुलिस ने कालिंजर थाना क्षेत्र के बसराही तिराहे पर पुलिस ने गश्त के दौरान तीन संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली। एक ट्रक, एक पिकअप और एक डीसीएम में क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंसकर 8 भैंसे और 51 पड़वा भरे हुए थे। ये पशु जिगना से फतेहपुर ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने 7 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मवेशी तस्करी का बड़ा नेटवर्क किया ध्वस्त: 74 पशु बरामद, 7 गिरफ्तार

इसी क्रम में अतर्रा थाना क्षेत्र के गांधी चौक के पास पुलिस ने एक लोडर वाहन को रोका, जिसमें 15 मवेशियों को निर्दयता से भरा गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये पशु मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से लाए गए थे और इन्हें अवैध तरीके से दूसरे जिले में भेजा जा रहा था। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

बांदा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल

पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सख्त लहजे में कहा कि जिले में मवेशी तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस लगातार इस तरह की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ‘डबल बाढ़’ का कहर : ‘केन-यमुना’ के उफान ने डराया, 28 गांव का संपर्क टूटा

City News Uttar Pradesh

बांदा में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड: पारा हुआ 46 के पार, जनजीवन बेहाल

परिवहन विभाग का धरपकड़ अभियान तेज : पन्ना मार्ग की तीन प्राइवेट बसें हुई सीज, आठ अन्य वाहनों का हुआ चालान

गैस माफियाओं की ‘कालाबाजारी’ पर प्रशासन का ‘छापा’: होटल में पकड़े गए घरेलू सिलेंडर

मंत्री रामकेश नें नुक्कड़ सभाओं की मचाई धूम : माहौल बनाया भाजपा मय

City News Uttar Pradesh

ट्रेनों में सिगरेट सुलगाने वालों की वीडियो बनाएंगे सहयात्री, रेलवे करेगा प्रोत्साहित

ब्रेकिंग न्यूज़