City News Uttar Pradesh
बांदा में 'डबल बाढ़' का कहर : 'केन-यमुना' के उफान ने डराया, 28 गांव का संपर्क टूटा
उत्तर प्रदेश

बांदा में ‘डबल बाढ़’ का कहर : ‘केन-यमुना’ के उफान ने डराया, 28 गांव का संपर्क टूटा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में इस समय ‘दो नदियों की बाढ़ से डबल फ्रंट संकट मंडरा’ रहा है। केन और यमुना नदी का उफान लोगों के जनजीवन पर भारी पड़ता दिख रहा है। शुक्रवार दोपहर यमुना ने भी रेड लाइन (खतरे के निशान) को पार कर लिया, जिससे कई गांवों में दहशत फैल गई। अब तक जिले के 28 गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है, और कुछ इलाके तो पानी में पूरी तरह से घिर चुके हैं।

बांदा में बाढ़ का संभावित कहर: नदिया उफान में, प्रशासन की तैयारियां फेल !

हालात ऐसे हैं कि कई गांवों में बिजली आपूर्ति भी ठप कर दी गई है। प्रशासन ने एहतियातन चौकसी बढ़ा दी है, लेकिन नदी के रौद्र रूप ने ग्रामीणों की नींदें उड़ा दी हैं। केन और यमुना दोनों के किनारे बसे गांवों में पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यमुना के जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है, और पैलानी क्षेत्र इसकी सबसे बड़ी चपेट में दिख रहा है।

बांदा में 'डबल बाढ़' का कहर : 'केन-यमुना' के उफान ने डराया, 28 गांव का संपर्क टूटा

बाढ़ की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जसपुरा व पैलानी क्षेत्रों के रपटा व अन्य संपर्क मार्ग जलमग्न हो चुके हैं। इनमें नरी-पलरा संपर्क मार्ग, सिंधनकला का तुर्री नाला मार्ग, मरझा, नांदादेव, पडोहरा मार्ग और अमारा संपर्क मार्ग प्रमुख हैं।

बांदा में 'डबल बाढ़' का कहर : 'केन-यमुना' के उफान ने डराया, 28 गांव का संपर्क टूटा

इन मार्गों पर जलभराव के कारण अब नावों का सहारा ही एकमात्र विकल्प रह गया है। सैकड़ों ग्रामीण एक तरफ पानी से घिरे हुए हैं तो दूसरी ओर बिजली, दवा और राशन जैसी जरूरी सुविधाएं भी संकट में हैं। शंकरपुरवा और खजुरी गांव जैसे इलाके पूरी तरह से पानी की घेरेबंदी में आ चुके हैं।

बांदा में 'डबल बाढ़' का कहर : 'केन-यमुना' के उफान ने डराया, 28 गांव का संपर्क टूटा

इसी तरह खजुरी गांव का बाहरी हिस्सा जलमग्न हो चुका है, और लोगों ने अपने मवेशी, खाद्यान्न और जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। पैलानी डेरा, सबादा, कानाखेड़ा और जसपुरा जैसे गांवों में बाढ़ की वजह से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ये आपूर्ति जसपुरा फीडर से होती है, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से ठप किया गया है। प्रशासनिक अमला पूरी तरह चौकन्ना है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत का ‘रामनवमी’ पर संदेश: ‘रामराज्य’ जैसे जीवन की किया कामना

यूपी : रोडवेजकर्मियों को दस फीसदी डीए की मंजूरी, प्रमुख सचिव ने दिए निर्देश, 21 जुलाई से मिलेगा 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता

पूर्व विधायक दलजीत सिंह के परिवार की जन आशिर्वाद यात्रा : बनी आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा ‘दंगल’ का उद्घाटन: कहा- शारीरिक व मानसिक ताकत का ‘संगम’

डीएम की खाद संकट पर सख़्ती: दो कर्मचारी निलंबित, तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त

City News Uttar Pradesh

बांदा में अधिकारियों को व्हाट्सएप पर प्राइवेसी का शौक चरम पर: नेता भी नहीं पीछे, जनता दे रही बददुवा !

ब्रेकिंग न्यूज़