28.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट मंडल में बाढ़ की छलांग : डीएम बांदा नें किया रेड एलर्ट
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट मंडल में बाढ़ की छलांग : डीएम बांदा नें किया रेड एलर्ट …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल और बुंदेलखंड में बाढ़ की की गति मचल रही है। रफ्ता-रफ्ता रफ्तार पकड़े है। बांदा सहित हमीरपुर, चित्रकूट और जिलों में यमुना, बेतवा, केन आदि नदियों के रौद्र रूप धारण कर लेने से हजारों लोग प्रभावित हैं।


बांदा में दर्जनों गांवों में डीएम आनंद सिंह नें रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। उधर, मध्य प्रदेश में हो रही बारिश से गंगऊ और बरियारपुर बांध और उफना गए हैं। दोनों बांधों से इस सीजन का सर्वाधिक पानी डिस्चार्ज होकर केन नदी में गिर रहा है। गंगऊ से 16300 क्यूसिक और बरियारपुर 11359 क्यूसिक पानी नदी में गिर रहा है।

चित्रकूट मंडल में बाढ़ की छलांग : डीएम बांदा नें किया रेड एलर्ट
यमुना नदी चिल्ला घाट में खतरे के निशान से 2.40 मीटर ऊपर अठखेलियाँ कर रही है। जलस्तर 102.40 मीटर हो गया। एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जल स्तर बढ़ रहा है। उधर, बांदा में केन नदी काभी जल स्तर कछुवा गति से उफान पर है।भूरागढ़ पुल स्थित स्केल पर इसका पैमाना 102.59 मीटर हो गया है। खतरे के निशान को छूने को बेताब है।


शाम बांदा में 11.6 मिमी बारिश हुई। पहली जून से अब 691.40 मिमी बारिश हो चुकी है। चित्रकूट में अब तक 344, महोबा में 330 और हमीरपुर 607 मिमी पानी बरसा है। बांधों के अवर अभियंता वेद प्रकाश गौड़ और धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि बांधों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लंपी वायरस से पीड़ित गौवंशों के इलाज में लापरवाही : पशु डाक्टर कर रहे कमाई !

City News Uttar Pradesh

आरती हत्याकांड : पुलिस नें आरोपी दंपती, पुत्री को भेजा जेल …

डीएम की पहल दिखा रही रंग : भूसादान महाअभियान के अन्तर्गत गौवंशों के लिए दान में मिला कुन्तलों भूसा

Banda : भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटी समेत चार की मौत …

मयंक सर्राफ देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कैट के बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष

City News Uttar Pradesh

पत्रकारिता जगत के चमकते सितारे “अरुण खरे” पंचतत्व में विलीन, आज शोक सभा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़