City News Uttar Pradesh
बांदा में भीषण सड़क हादसा : मिर्जापुर- झांसी हाईवे पर ट्रक से भिड़ी कार, पांच बरातियों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में भीषण सड़क हादसा : मिर्जापुर- झांसी हाईवे पर ट्रक से भिड़ी कार, पांच बरातियों की दर्दनाक मौत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा में मिर्जापुर-झांसी हाईवे पर शनिवार की दोपहर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हाईवे पर खड़े ट्रक में कार भिड़ गई, जिससे उसमें सवार पांच बरातियों की मौत हो गई है। एसपी के साथ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मरने वाले सभी चित्रकूट कर्वी के रहने वाले हैं।

बांदा में भीषण सड़क हादसा : मिर्जापुर- झांसी हाईवे पर ट्रक से भिड़ी कार, पांच बरातियों की दर्दनाक मौत
road accident in Banda: Car collided with truck on Mirzapur-Jhansi highway, painful death of five wedding brides

चित्रकूट के पुरानी कर्वी मोहल्ला निवासी मोहम्मद अफताब का निकाह जालौन के उरई में तय हुआ था। शनिवार की दोपहर बरातियों से भरी कार उरई के गणेशगंज मोहल्ला के लिए रवाना हुई थी। बांदा में मिर्जापुर झांसी हाईवे पर जमुनी पुरवा के पास खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार टकरा गई। कार सवार लोग जख्मी हो गए।

बांदा में भीषण सड़क हादसा : मिर्जापुर- झांसी हाईवे पर ट्रक से भिड़ी कार, पांच बरातियों की दर्दनाक मौत
road accident in Banda: Car collided with truck on Mirzapur-Jhansi highway, painful death of five wedding brides

पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार सवार घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डाॅक्टरों ने परीक्षण के बाद पांच बरातियों को मृत घोषित कर दिया।

बांदा में भीषण सड़क हादसा : मिर्जापुर- झांसी हाईवे पर ट्रक से भिड़ी कार, पांच बरातियों की दर्दनाक मौत
 road accident in Banda: Car collided with truck on Mirzapur-Jhansi highway, painful death of five wedding brides

कर्वी निवासी 24 वर्षीय शिवदास चक माली का गंभीर हालत में उपचार शुरू किया गया है। वहीं मरने वालों की पहचान 22 वर्षीय अल्तमस निवासी पुरानी बाजार कर्वी, 24 वर्षीय समसुल निवासी पुरानी बाजार, 22 वर्षीय टिल्लू उर्फ अनवर निवासी कर्वी, 32 वर्षीय गुफरान चक माली निवासी कर्वी, 22 वर्षीय रिंकू निवासी कर्वी चक माली में हुई है। एसपी अभिनंदन और शहर कोतवाली भी घटना स्थल पर पहुंच गए। एसपी ने घायलों के उपचार की व्यवस्था शुरू कराई ।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड पैकेज से बनी करोड़ों की बांदा मंडी को वर्षों से क‍िसानों का इंतजार

City News Uttar Pradesh

मंदिर में डकैती: गर्भगृह से अष्टधातु की ‘प्रतिमा चोरी’ से मचा हड़कंप, श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा ?

City News Uttar Pradesh Desk

धीरेंद्र कृष्ण ‘ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन’ में बोले: संस्कार, संगठन व एकता से ही ‘समाज’ सुरक्षित

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर नहीं बन पाई चौकी: जरूरत पर नहीं मिल पाती पुलिस की मदद

शुक्रिया -शुक्रिया का माहौल: रेलवे बोर्ड चित्रकूट मंडल पर मेहरबान

City News Uttar Pradesh

Banda-प्रयागराज-झांसी स्नातक विधान परिषद चुनाव सरगर्मी तेज। बांदा सदर विधायक प्रकाश बने सारथी!

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़