28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
राम मंदिर : बांदा जिले के प्रत्येक गांव में दो मंदिर किए गए चिह्नित, एलईडी के माध्यम से अयोध्या दर्शन
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर : बांदा जिले में प्रत्येक गांव में दो मंदिर किए गए चिह्नित, एलईडी के माध्यम से अयोध्या दर्शन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। श्रीराम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए बांदा जनपद में 22 जनवरी तक लगातार कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक गांव में दो-दो मंदिर चिह्नित किए गए हैं। यहां पूज-पाठ व भजन, आरती आदि कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जनपद में सात सौ समितियां गठित की गई हैं और दस हजार सक्रिय रामभक्तों को घर-घर पत्र बांटने के लिए लगाया गया है। कार्यकर्ता शंख, घंटा , ढोल नगाड़े के साथ पूरे उत्साह के साथ यह घर-घर संपर्क कर आमंत्रण दे रहे हैं।

राम मंदिर : बांदा जिले के प्रत्येक गांव में दो मंदिर किए गए चिह्नित, एलईडी के माध्यम से अयोध्या दर्शन
Ram Temple: Two temples marked in every village of Banda district, Ayodhya darshan through LED

श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए जनपद में पूरी सक्रियता दिखने लगी है। विहिप के जिला संयोजक प्रभाकर सिंह चंदेल ने बताया कि जनपद में आठ ब्लाक, दो नगर पालिका और 71 न्याय पंचायतों सहित सभी ग्रामों व मजरों में 700 समितियां गठित की गई हैं। इनमें लगभग दस हजार रामभक्तों को सक्रिय भूमिका में लगाया गया है।

राम मंदिर : बांदा जिले के प्रत्येक गांव में दो मंदिर किए गए चिह्नित, एलईडी के माध्यम से अयोध्या दर्शन
Ram Temple: Two temples marked in every village of Banda district, Ayodhya darshan through LED

विचार-परिवार व अन्य हिंदू परिवारों को कार्य की पूर्णता के लिए संकल्पित किया गया है। प्रत्येक खंड में भव्य शोभा यात्राएं निकाली जा रही हैं, जिसमें हजारो माताओं-बहनों सहित जातीय बंधन तोड़कर युवा भागीदारी कर रहे हैं। शोभायात्रा के माध्यम से सभी न्याय पंचायतों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। सभी समितियां पूजित अक्षत, पत्रक, भगवान का चित्र घर-घर पहुंचाने का कर रही हैं। बांदा नगर के 31 वार्डो में 940 कार्यकर्ताओं के माध्यम से तीन दिनों में आठ हजार परिवारों को पूजित अक्षत देकर अयोध्या धाम का निमंत्रण दिया गया है। सभी वार्डों के कार्यकर्ता शंख, घंटा , ढोल नगाड़े से पूरे उत्साह के साथ भ्रमण संपर्क में लगे हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- जिला क्रिक्रेट एसोसिएशन करेगा आठ टीमें तैयार…

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश एमएलसी चुनाव में विजय हेतु शिक्षकों में भर रहें हुंकार

City News Uttar Pradesh

भाजपा के आंतरिक ‘सर्वे’ में बड़ा खुलासा:100 विधायकों पर ‘लटकी’ तलवार, 67 सीटें कमजोर

City News Uttar Pradesh Desk

हनुमंत कथा तीसरा दिन: पराक्रम, भक्ति व बुद्धि का बना संगम, अर्जियां स्वीकार का चमत्कार

City News Uttar Pradesh

पालिका प्रतिनिधि अंकित द्वारा निर्माण कार्य का निरीक्षण: गुणवत्ता रखने की दी हिदायत

City News Uttar Pradesh

पूरे यूपी में रविवार को लॉकडाउन का एलान, मास्क न लगाने पर 10 हजार तक का जुर्माना …

ब्रेकिंग न्यूज़