
- शरद मिश्रा
बांदा। सदर विधानसभा में “विकास पुरुष” की “छवि को और मजबूत” करते हुए विधायक प्रकाश द्विवेदी ने एक बार फिर अपनी “कर्मठता और दूरदर्शी सोच” का “परिचय” दिया है। “विकास की पिच” पर फिर “छक्का जड़ा| है। ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर और सुविधासंपन्न बनाने के संकल्प के साथ “विधायक ने 3 करोड़ 53 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं” का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर “सदर की तस्वीर” बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है।
विधायक प्रकाश की विकास यात्रा ग्राम पंचायत महुआ से शुरू हुई। यहां 1 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मीटिंग हॉल एवं गेस्ट हाउस का भूमिपूजन किया गया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के भवनों से न सिर्फ प्रशासनिक मजबूती आएगी, बल्कि ग्रामीणों को भी अपने सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सम्मानजनक मंच मिलेगा।
इसके बाद ग्राम पंचायत कतरावल में आरसी सड़क का लोकार्पण कर विधायक ने ग्रामीणों की दशकों पुरानी मांग पूरी की। स्थानीय लोगों ने इसे “डबल इंजन सरकार की गारंटी” का सीधा लाभ बताया। ग्राम पंचायत भरखरी में बारात घर/सामुदायिक भवन और कबीर आश्रम में पर्यटन भवन का भूमिपूजन किया गया।
कुल 1 करोड़ 5 लाख रुपये की इन परियोजनाओं को भाजपा कार्यकर्ताओं ने “सांस्कृतिक और सामाजिक उत्थान की दिशा में ऐतिहासिक पहल” करार दिया। यात्रा का समापन ग्राम पंचायत अरबई में हुआ। यहां बारात घर का लोकार्पण और आरसी सड़क का भूमिपूजन किया गया। इन पर 54.50 लाख रुपये खर्च होंगे।
इस अवसर पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा की “हमारी राजनीति का केंद्र बिंदु” जनता है। डबल इंजन सरकार में सदर विधानसभा के हर गांव तक “विकास की रोशनी” पहुंचाना ही हमारा संकल्प है। सड़क, सामुदायिक भवन, पर्यटन भवन जैसी सुविधाएं ही “गांव के भविष्य की नींव” हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ बयानबाजी करता है, जबकि भाजपा सरकार धरातल पर काम करके दिखा रही है।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, पुष्कर द्विवेदी, सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जगह-जगह “प्रकाश भैया जिंदाबाद” और “योगी-मोदी का विकास” के नारे गूंजे। लोगों ने माला पहनाकर और फूल बरसाकर विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
