City News Uttar Pradesh
एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक का वॉर : छात्रा को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश

एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक का वॉर : छात्रा को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

महोबा। एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने बीए फाइनल की छात्रा को घर में घुसकर गोली मार दी। यह घटना जिले के कबरई थाना क्षेत्र के विशाल नगर इलाके में हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। आरोपी हरिश्चंद्र वारदात को अंजाम देने के बाद परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। छात्रा के पिता राकेश कुशवाहा ने बताया कि उनकी बेटी वंदना को आरोपी पिछले डेढ़ साल से परेशान कर रहा था।

एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक का वॉर : छात्रा को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर

परिवार ने समाज में बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. घटना के दिन परिवार के सदस्य बाजार गए हुए थे और वंदना अपनी छोटी बहन के साथ घर पर पढ़ाई कर रही थी, तभी हरिश्चंद्र असलहा लेकर उनके घर में घुस आया और वंदना पर शादी के लिए दबाव बनाया. जब वंदना ने शादी से इनकार किया तो गुस्से में आकर आरोपी ने अवैध तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली लगने से वंदना खून से लथपथ हो गई और जमीन पर गिर पड़ी।

एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक का वॉर : छात्रा को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि वंदना के पैर और कमर के बीच गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सरेशाम घर में घुसकर हुई इस वारदात ने स्थानीय लोगों को भयभीत कर दिया। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बादलों की आवाजाही के बीच बढ़ गया तापमान, जनता में हलाकान

डीएम अनुराग के निर्देश : पोषण पुनर्वास केन्द्र में बच्चों को कराया जाए भर्ती …

City News Uttar Pradesh

यूपी : प्रदेश में चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 10 जिलों में नए डीएम, 230 डिप्टी कलेक्टर भी हुए इधर से उधर …

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘गुरेह’ की ‘देशी’ का नशा उतरा: डीएम ने मारी कलम, दुकान सील, लाइसेंस सस्पेंड

City News Uttar Pradesh Desk

आठ करोड़ का ‘मंडी घोटाला’: भ्रष्टाचार का ‘किला’ ढहना शुरू, दो अफसर गिरफ्तार, कई और रडार पर ?

City News Uttar Pradesh Desk

खनिज अधिकारी का ‘पथरी बालू खदान’ पर ‘तगड़ा एक्शन’: ठोका 3.93 करोड़ का जुर्माना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़