![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गांव में एक ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। गांव निवासी अभिषेक कुमार (22) पुत्र श्याम प्रजापति ने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, युवक ने दोपहर के समय घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली, आनन-फानन में अभिषेक को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बांदा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, सन्नाटा पसर गया। घर में कोहराम मच गया है। मां, पिता और भाई-बहनों की आंखों में आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। परिजन इस घटना का कारण किसी पारिवारिक या मानसिक तनाव को मान रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आ सकी है।

मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि “मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, परंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।”
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
