28.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : शादी का झांसा देकर सगे भाइयों ने युवती की लूटी अस्मत, संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

कन्नौज। सरकार और प्रशासन चाहे जितना महिला सुरक्षा के दावे करते हों, लेकिन हकीकत इसके विपरीत ही है। महिलाओं से दुराचार और दुष्कर्म के मामलों पर जनपद प्रशासन किसी प्रकार का अंकुश नहीं लगा पा रहा है। इस बार ऐसा ही एक मामला सदर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है जहां युवती को शादी का झांसा देकर दो युवकों ने दो साल तक उसका यौनशोषण किया। इसके बाद शादी करने से मना कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की, जिस पर सदर कोतवाली में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसपी से शिकायत की थी कि तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोहामढ़ निवासी भूपेंद्र तोमर व रेशू शहर के मोहल्ला शिवाजी नगर में रहते हैं। दो साल पहले भूपेंंद्र ने शादी का झांसा दिया और लगातार शोषण करता रहा। उसने मां से पांच लाख रुपये, चेन व अंगूठी ले लिए। जब उसके घर वालों ने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। भूपेंद्र उसे अपने घर ले गया और एक महीने तक रखा और उसके घर भी आता-जाता रहा। इसी दौरान उसने कुछ दस्तावेजों पर साइन करा लिए। उसके भाई रेशू ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित अब घर में दूसरी लड़की को रखने लगा। जब वह शिकायत करने गई तो उसकी मां व उसे पीटा। इसके अलावा जान से मारने की धमकी दी। साथ ही शादी न होने देने की धमकी दी।

एसपी प्रशांत वर्मा के आदेश पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक पारुल चौधरी को सौंपी गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बंधुवा मजदूरी बन गई है अभिशाप, 79 मजदूर हरियाणा से मुक्त हो बांदा आये ! ….

चित्रकूट जेल गैंगवार : जेल में मारे गए बदमाशों के नाम से अपराधी भी जाते थे कांप, अंशु, मेराज और मुकीम का आपराधिक इतिहास …

सपा से शिवशंकर को लोकसभा प्रत्याशी बनाने से भाजपा सांसद आर.के पटेल की नींद उड़ी ?

City News Uttar Pradesh

डीएम और एसपी ने सुनीं जनशिकायतें: अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बने ‘मसीहा’: 748 लाख की राहत से गरीबों को मिली ज़िंदगी, मानवता का रचा कीर्तिमान

City News Uttar Pradesh

वन विभाग का दावा : बुंदेलखंड के लिए वरदान है एनएएफसीसी योजना ! …

ब्रेकिंग न्यूज़