25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बीहड़ के लालाराम गैंग का इनामी डकैत हुआ गिरफ्तार, 24 साल से चित्रकूट के आश्रम में साधु के वेश में छिपा था छेदा सिंह
उत्तर प्रदेश

बीहड़ के लालाराम गैंग का इनामी डकैत हुआ गिरफ्तार, 24 साल से चित्रकूट के आश्रम में साधु के वेश में छिपा था छेदा सिंह, सरकार ने रखा था 50 हज़ार का इनाम

 

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

औरैया। अदालत से फरार घोषित 50 हजार का इनामी लालाराम गैंग का डकैत आखिर 24 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह साधु बनकर चित्रकूट के आश्रम में रह रहा था। पुलिस ने उसे मूल गांव स्थित घर से गिरफ्तार करके फर्जी राशन कार्ड, आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र व पैन कार्ड भी बरामद किया है।

बीहड़ के लालाराम गैंग का इनामी डकैत हुआ गिरफ्तार, 24 साल से चित्रकूट के आश्रम में साधु के वेश में छिपा था छेदा सिंह
Prize dacoit of Lalaram gang of rugged arrested, Chheda Singh was hiding in Chitrakoot’s ashram in the guise of a sadhu for 24 years

गौतमबुद्ध् नगर के पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट पर तबादले पर जाने से पहले औरैया एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि 24 साल से फरार इनामी डकैत आयाना थाना अंतर्गत भासौन गांव निवासी छेदा सिंह उर्फ छिद्दा की गिरफ्तारी के लिए सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीमें लगाई गई थीं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी थी। पुलिस ने 50 हजार के इनामी डकैत छेदा सिंह को गिरफ्तार करके उसके पास बृजमोहन दास पुत्र राम बालक दास निवासी रघुराज नगर चित्रकूट सतना मध्य प्रदेश के नाम से फर्जी आधार कार्ड, पैन, वोटर आइडी व राशन कार्ड बरामद किया गया है।

बीहड़ के लालाराम गैंग का इनामी डकैत हुआ गिरफ्तार, 24 साल से चित्रकूट के आश्रम में साधु के वेश में छिपा था छेदा सिंह
Prize dacoit of Lalaram gang of rugged arrested, Chheda Singh was hiding in Chitrakoot’s ashram in the guise of a sadhu for 24 years

एसपी अभिषेक वर्मा के अनुसार पूछताछ में उसने खुद को लालाराम गैंग का सक्रिय सदस्य बताया है। फिरौती के लिए कई अपहरण तथा लूट की घटनाओं में वह शामिल रहा था। वर्ष 1998 में गैंग के साथ अयाना के जसवंतपुर गांव के चार लोगों का अपहरण किया था और फिरौती लेकर छोड़ा था। एक अपहर्ता को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छुड़वाया था, जिस मुकदमे में छेदा सिंह वांछित था। धीरे-धीरे गैंग समाप्त होने लगा तो वह नाम-पता बदलकर चित्रकूट में साधु बनकर रहने लगा था। कानपुर देहात के थाना राजपुर, सिकंदरा, जालौन जनपद थाना रमपुरा, औरैया के अयाना थाना, फिराेजाबाद और थाना रौन जिला भिंड मध्य प्रदेश में डकैत छेदा सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राम मंदिर में मनाई गई तुलसीदास जयंती : बही काव्य की धारा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोलें: गांव बनेगा आदर्श, जनता का भरोसा ही मेरी ‘ताकत’

City News Uttar Pradesh

इंदौर की तर्ज पर बांदा बनेगा साफ सुथरा, सभासदों को वार्ड की सफाई पर मिलेगा इनाम : आयुक्त दिनेश सिंह

City News Uttar Pradesh

राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों का होगा सत्यापन : गलत होने पर काटा जायेगा नाम

बांदा का ‘पीडब्लूडी’ विभाग ‘सौभाग्यशाली’: ‘मलाई चाभो बाबाजी’ की स्थिति !

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश नें लघु सिंचाई विभाग का ‘सूखा’ किया खत्म: 14.95 करोड़ ‘भूजल प्लान’ तैयार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़