31.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा नें मुक्तिधाम को समस्याओं से मुक्ति दिलाने का दिया वरदान: पालिका को फरमान
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा नें मुक्तिधाम को समस्याओं से मुक्ति दिलाने का दिया वरदान: पालिका को फरमान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। समस्याओं से ग्रसित एवं उपेक्षाओं से त्रसित जिले के केवटरा मुक्ति धाम की आह भरी सिसकियाँ डीएम दुर्गा नें सुनी। मुक्तिधाम समाज सेवियों के साथ पहुंची। निरीक्षण किया। डीएम यह देख चकित रह गई की की शवदाह केंद्र तकनीकी गड़बड़ी से बंद है। वहां बिजली पोलों पर लगी लाईटें बंद थीं।

डीएम दुर्गा नें मुक्तिधाम को समस्याओं से मुक्ति दिलाने का दिया वरदान: पालिका को फरमान
DM Durga gave boon to Muktidham to get rid of problems: order to municipality

उन्होंने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी बीपी यादव को मुक्तिधाम में लगी लाइटों को ठीक करानें तथा विद्युत शवदाह गृह की खामियां सही कराकर चालू के निर्देश दिये।

डीएम दुर्गा नें मुक्तिधाम को समस्याओं से मुक्ति दिलाने का दिया वरदान: पालिका को फरमान
DM Durga gave boon to Muktidham to get rid of problems: order to municipality

उन्होंने मुक्तिधाम के एक ओर से जानवर आदि प्रेवश करतेे दिखे , उस स्थान को बन्द करने एवं साफ सफाई के भी कड़े निर्देश दिये। निरीक्षण के समय मुक्तिधाम समिति के लोंगो द्वारा मुक्तिधाम की बाउन्ड्रीवाॅल के किनारे लोंगो द्वारा मिट्टी खोदने से क्षति होने की सम्भावना जताई, इसके लिए जिलाधिकारी ने कार्यवाही किये के निर्देश दिये।

डीएम दुर्गा नें मुक्तिधाम को समस्याओं से मुक्ति दिलाने का दिया वरदान: पालिका को फरमान
DM Durga gave boon to Muktidham to get rid of problems: order to municipality

मुक्तिधाम परिसर के बाहर वाहनों की पार्किंग किये जाने हेतु स्थान चिन्हित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान मुक्तिधाम के पदाधिकारियों द्वारा केन नदी व मुक्तिधाम के किनारे चेक डैम बनाये जाने व लोंगो के बैठने हेतु बेंच व्यवस्था का अनुरोध किया। निरीक्षण के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, संतोष गुप्ता, राज कुमार राज, अमित सेठ भोलू, मनोज जैन, सईद अहमद आदि उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अपात्रों को रेवड़ी की तरह बांटे प्रधानमंत्री आवास, डीडीओ ने दो सचिव को किया निलंबित

City News Uttar Pradesh

बांदा में परंपराओं के साथ मनाया गया ‘कजली’ महोत्सव: लगे मेले, हुये दंगल

City News Uttar Pradesh Desk

राम मंदिर दान विवाद पर सियासी विस्फोट: कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सतीश महाना का पुतला फूंका

City News Uttar Pradesh Desk

डिप्टी सीएम केशव बोले: महिला अधिनियम से पीएम नें नारी को बना दिया नारायणी

City News Uttar Pradesh

बांदा में पीएम-सीएम योजना का बुराहाल : कैसे मिले गरीबों को आवास ! …

City News Uttar Pradesh

वशीकरण करने का आरोप लगा पुजारी को बंधक बनाकर की मारपीट, काटी चोटी

ब्रेकिंग न्यूज़