City News Uttar Pradesh
डीएम जे.रीभा का"शिक्षा सुधार" में बड़ा कदम : कायाकल्प योजना की रफ्तार होगी तेज
उत्तर प्रदेश

डीएम जे.रीभा का”शिक्षा सुधार” में बड़ा कदम : कायाकल्प योजना की रफ्तार होगी तेज

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम जे. रीभा की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में “शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़” करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके।

डीएम जे.रीभा का"शिक्षा सुधार" में बड़ा कदम : कायाकल्प योजना की रफ्तार होगी तेज

डीएम जे. रीभा ने कहा कि कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में फर्नीचर, शौचालय, दिव्यांग शौचालय, पेयजल व्यवस्था और चारदीवारी जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने जसपुरा एवं बबेरू ब्लॉक में लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।  इसके साथ ही, मनरेगा योजना के तहत विद्यालयों में चारदीवारी निर्माण कार्य एक माह के भीतर पूरा करने के आदेश दिए।

डीएम जे.रीभा का"शिक्षा सुधार" में बड़ा कदम : कायाकल्प योजना की रफ्तार होगी तेज

डीएम जे. रीभा ने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विद्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करें और प्रेरणा एप पोर्टल के माध्यम से अपनी रिपोर्ट समय पर भेजें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित की जाए और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जाए। बैठक में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। और सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण किये जाने के निर्देश दिए।

डीएम जे.रीभा का"शिक्षा सुधार" में बड़ा कदम : कायाकल्प योजना की रफ्तार होगी तेज

इसके अलावा, विशेष शिक्षा विद्यालयों में बच्चों को ड्रेस में आने के लिए उनके अभिभावकों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पुराने और जर्जर विद्यालय भवनों को सुरक्षा की दृष्टि से शीघ्र हटाया जाएगा, ताकि बच्चों के लिए सुरक्षित शिक्षा का माहौल तैयार किया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीसी मनरेगा सहित संबंधित विभागों के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : पत्नी को अगवा कर केन नदी में फेंक गया पति तो मछुआरों ने बचाई जान, सीमा विवाद में उलझी यूपी-एमपी पुलिस

City News Uttar Pradesh

भाजपा ने सातवें चरण के लिए तैयार किया मेगा प्लान: पूर्वांचल की सीटों पर बनाई खास रणनीति

City News Uttar Pradesh

बांदा में चल रही ‘मौत की प्रदर्शनी: नियमों की उड़ती धज्जियाँ और प्रशासन की डरावनी चुप्पी

City News Uttar Pradesh

Banda : जलवा तेरा जलवा, गावों की सरकार सचिवालयों से करेगी राज…

City News Uttar Pradesh

वाक फार वोट के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान, मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया प्रेरित

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, खरगे के निमंत्रण को स्वीकारा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़