
- विनोद मिश्रा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा के संगठन चुनाव के तहत जिला अध्यक्षों की सूची जारी न होने पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने कड़ी नाराजगी जताई है। सूची जारी करने में हो रही देरी को लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने सख्त रुख अपनाते हुए जल्द निर्णय लेने को कहा है। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं यूपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े लखनऊ में है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। शनिवार को उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात हुई है।

सूत्रों के अनुसार, करीब आधा दर्जन जिलों में जिला अध्यक्षों के नामों पर आम सहमति नहीं बन पाई है। झांसी, अंबेडकर नगर, बस्ती, अलीगढ़, आगरा सहित कई जिलों में सांसदों और विधायकों के बीच मतभेद सामने आए हैं, जिससे सूची जारी होने में देरी हो रही है। केंद्रीय नेतृत्व ने नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द सूची जारी की जाए।

साथ ही यह भी संकेत दिए गए हैं कि जिन जिलों में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद है, वहां संभावित उम्मीदवारों को निगमों और अन्य संगठनों में पद देकर संतुलन बनाया जाए ताकि असंतोष की स्थिति उत्पन्न न हो। भाजपा को राज्य के 98 जिला और महानगर अध्यक्षों का चयन करना है। लेकिन आपसी सहमति न बनने के कारण पिछले एक महीने से यह सूची अटकी हुई है। अब केंद्रीय नेतृत्व के दखल के बाद जल्द ही नई सूची जारी होने की संभावना है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
