City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मेडिकल स्टोरों और पैथालॉजी सेंटरों पर भीड़, अन्य स्थानों पर सन्नाटा ! …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा । 59 घंटे के वीकेंड लॉकडाउन में रविवार को दवा खाने और पैथोलॉजी सेंटरों में मरीजों की भीड़ रही, लेकिन शेष स्थानों पर सन्नाटा छाया रहा। प्रमुख धार्मिक स्थलों समेत चौराहों, रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर एक भी स्थानीय यात्री नहीं दिखाई दिए। बच्चों ने लॉकडाउन का खूब फायदा उठाया।


बच्चे जीआईसी मैदान में क्रिकेट खेलने पहुंच गए। हालांकि, बाद में उन्हें वहां से घर भेजा गया। प्रमुख चौराहों पर पुलिस की बैरिकेडिंग तो नजर आई, पर पुलिस कर्मी नहीं नजर आए। रविवार को शहर पूरी तरह से लॉक रहा। बाबूलाल चौराहा, कालू कुआं चौराहा, महाराणा प्रताप चौक, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन चौराहा, पीली कोठी, छावनी चौराहा, महेश्वरी देवी मंदिर चौराहा इत्यादि सन्नाटे में डूबे रहे। दोपहर के समय कालू कुआं चौराहे से वृद्ध साइकिल में राशन का सामान लेकर जाता दिखाई दिया।
दिनभर लोग अपने-अपने घरों में कैद रहे। दवा खानों और पैथोलॉजी सेंटरों में मरीजों की भीड़ देखी गई। लोग खांसी, जुकाम, बुखार की दवा खरीदते दिखाई दिए। उधर, रमजान माह में रोजेदारों ने घरों के अंदर रोजा और नमाज का एहतिमाम किया। ज्यादातर मस्जिदों में ताले लटके रहे। परिवार के साथ बैठकर रोजेदारों ने रोजा इफ्तार की किया। रोडवेज बस स्टैंड यात्री भी नजर नहीं आए। इसी तरह रेलवे स्टेशन भी सन्नाटे में डूबा रहा। यहां एक भी यात्री नजर नहीं आए।


अतर्रा में रविवार को लॉकडाउन के दौरान उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ एसडीएम सौरभ शुक्ला और सीओ आनंद पांडेय ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर दो पहिया और चार पहिया वाहन सवारों से जुर्माना वसूला। बेवजह आधा शटर खोलकर किराना और कपड़ों की दुकान खोले दुकानदारों के भी चालान काटकर फटकार लगाई।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत नें साजिश कर्ताओं पर जड़ें तीखे वार: मुख्य मंत्री से करेंगे बात

City News Uttar Pradesh

डेंगू के डंक का बढ़ता कहर: बांदा में अब तक 39 पाजिटिव केस मिले, एहतियात बरतने की दी जा रही सलाह

City News Uttar Pradesh

Banda : जिला कारागार में 60 वर्ष से ऊपर के 88 बंदियों का किया गया कोविड टीकाकरण ….

ट्रक की टक्कर से बैलगाड़ी का कचूमर : किसान की मौत, चालक फरार

City News Uttar Pradesh

यूपी : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले ही भाषण में सरकार को घेरने की कोशिश, बोले- जितना विपक्ष बोलेगा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा

Banda- डीएम नाराज: मत्स्य संपदा योजना का है क्यों है बुरा हाल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़