City News Uttar Pradesh
शिव मंदिर जाने के लिए निकला था आभूषण कारीगर, घर आई मौत की खबर तो मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

शिव मंदिर जाने के लिए निकला था आभूषण कारीगर, घर आई मौत की खबर तो मचा कोहराम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरेह में एक मैरिज हाल के पास सड़क पर एक शव मिलने से सनसनी फैल गयी।ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान मोहल्ला मढ़ियानाका निवासी राजकुमार सोनी के 25 वर्षीय पुत्र हिंमाशू के रूप में हुई। शव पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शिव मंदिर जाने के लिए निकला था आभूषण कारीगर, घर आई मौत की खबर तो मचा कोहराम
Banda: Jewelery artisan had gone out to go to Shiva temple, when news of death came home, there was chao

शहर के मोहल्ला मढ़ियानाका निवासी राजकुमार सोनी का 25 वर्षीय पुत्र हिंमाशू चांदी के आभूषण बनाने का काम करता था। मंगलवार शाम उसे खुटला मोहल्ले का एक युवक अपनी बाइक से कालिंजर जाने को कहकर साथ ले गया था। इसके बाद उसका शव देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव एक मैरिज हाल के पास रोड पर पड़ा मिला। गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि उसके टकराने या वाहन से गिरने जैसी आवाज सुनाई दी है। कोतवाली पुलिस के जानकारी देने पर एसपी अभिनंदन, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने शव मिलने के स्थान का मौका मुआयना किया।

शिव मंदिर जाने के लिए निकला था आभूषण कारीगर, घर आई मौत की खबर तो मचा कोहराम
Banda: Jewelery artisan had gone out to go to Shiva temple, when news of death came home, there was chao

शव की स्थिति देखकर छोटे भाई आशीष व मामा दिनेश ने बताया कि वह स्मैक का नशा करता था। गले में धारदार हथियार से हमला करने व पेट गंभीर जख्मी के अलावा शरीर नीला मिलने से हत्या कर शव वाहन फेंकना लग रहा है। एसपी के निर्देश पर मैरिज हाल व पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। दिवंगत अभूषण कारीगर के मोबाइल के नंबरों की पुलिस जांच कर रही है। स्वाट टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। हालांकि उसे घर से साथ ले जाने वाले युवक ने पुलिस के पूछने पर अभी तक बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हादसा होना बताया है। एसपी ने बताया कि रोड पर शव मिलने के बाद छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा। जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ऐसा केाई कार्य न करें, जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हो : प्रेक्षक

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें लाभार्थी सम्मेलन में बताया मोदी की उपलब्धियां: गूंजा जयकारा

बांदा : पत्थर से सिर कूचकर महिला की बेरहमी से हत्या, अस्तव्यस्त कपड़े कर रहे थे दुष्कर्म की ओर इशारा …

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर सफर नहीं रहेगा सुहाना: सर्वाधिक महंगी होगी यात्रा

City News Uttar Pradesh

किसानों को योगी सरकार का ‘होली गिफ्ट’: ट्यूबवेल का बिजली बिल हुआ माफ

यूपी बीयर के शौकीनों को राहत, एक अप्रैल से घट जाएंगे बीयर के दाम, अंग्रेजी व देसी शराब की कीमतों में होगा बदलाव …

ब्रेकिंग न्यूज़