- विनोद मिश्रा
बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में हिस्ट्रीशीटर का शव रोड किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। स्वजन ने बर्तन चोरी करने के आरोप में मालगोदाम में काम करने वाले कई लोगों पर बांधकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कनवारा बरूअन डेरा निवासी रामाधार राजपूत का 35 वर्षीय पुत्र दिव्यांग पप्पू लांगी का शव आसपास के लोगों को स्टेशन रोड तिराहे के पास रोड किनारे पड़ा मिला। वहां के दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की है। बाकरगंज मोहल्ला निवासी मैसेरे भाई रामबाबू आदि ने स्वजन को शव मिलने की जानकारी दी। दिवंगत के छोटे भाई बब्लू राजपूत ने बताया कि पप्पू दो भाइयों में बड़ा था। छह वर्ष पहले वह अपना बाकरगंज का मकान बेंचकर गांव में परिवार के साथ रहने लगे थे। जबकि बड़ा भाई स्टेशन के पास रहता रहा है। नशा व चोरी करने का आदि होने से वह उसे गांव नहीं आने देते थे। कम से कम सौ से ज्यादा चोरी आदि के मामलों में वह जेल जा चुका था।

सोमवार रात उसे बर्तन चोरी करने के आरोप में रेलवे मालगोदाम में काम करने वाले करीब 15 बिहारियों ने मिलकर उसे बांधकर बेरहमी से पीटा था। बताया जाता है कि जीआरपी की मौजूदगी में युवक की पिटाई की गई। बाद में उसके मर जाने के बाद उसे स्टेशन तिराहे में लाकर डाल दिया है। युवक काफी देर तक वह वहीं पड़ा रहा है। उसके सिर व रीढ़ की हड्डी के साथ चेहरे में चोट के निशान मिले हैं। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चोट के निशान काफी पुराने होना लग रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दम तोड़ने की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
