City News Uttar Pradesh
डीएम के निर्देश : फिर शुरू करें साक्षर प्रधान गांव की शान अभियान
उत्तर प्रदेश

फिर शुरू करें साक्षर प्रधान गांव की शान अभियान: डीएम

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गांव के मुखिया बने निरक्षर ग्राम प्रधानों को साक्षर बनाने की मुहिम को जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने फिर से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बैठक की और अधिकारियों से कहा कि जिन गांवों को उन लोगों ने गोद लिया है, वहां के प्रधानों को साक्षर बनाने का काम फिर से शुरू किया जाए, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने विधानसभा चुनाव संपन्न कराने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया। गौरतलब हो कि 58 ग्राम प्रधानों को साक्षर बनाने के लिए 58 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए 60 दिन का समय दिया गया था।

डीएम के निर्देश : फिर शुरू करें साक्षर प्रधान गांव की शान अभियान
DM’s instructions: Then start the pride campaign of the literate head village

जिलाधिकारी ने अधिकारियों व ग्राम प्रधानों को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में मतप्रतिशत में बढोत्तरी के लिए ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया था, जिसमें कुछ अधिकारियों ने अपने गोद लिए ग्राम प्रधान के माध्यम से मतप्रतिशत में बढोत्तरी करवाई है। डिप्टी कलेक्टर लाल सिंह यादव ने तहसील नरैनी ग्राम पंचायत माधवपुर में 84.55 प्रतिशत वोटिंग कराई है, दूसरे स्थान पर भूमि संरक्षण अधिकारी, तीसरे स्थान पर प्रशिक्षण अधिकारी, चौथे स्थान पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) 73.46 प्रतिशत तथा पांचवें स्थान पर उप निदेशक कृषि रहे।

डीएम के निर्देश : फिर शुरू करें साक्षर प्रधान गांव की शान अभियान
DM’s instructions: Then start the pride campaign of the literate head village

इसी प्रकार कुछ अधिकारियों ने अच्छा कार्य किया है। कुछ ने अपने कार्य एवं दायित्वों में लापरवाही बरती है, जिसमें जिलाधिकारी के द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। जिलाधिकारी ने उपरोक्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्बन्धी ग्राम के शिक्षक से मिलकर तथा रात्रि में भी जिनकी ड्यूटी पठन-पाठन के कार्य में लगी है उनसे सम्पर्क कर पठन-पाठन के कार्य को पूर्णतः प्रारम्भ करा दिया जाए, जिससे अनपढ़ महिलाओं को शिक्षित कर सशक्त बनाया जा सके और गांव की शान बढ़े।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- पचास बच्चों के यौन उत्पीड़न का मामला: सीबीआई आरोपी जेई से पत्नी के आमने-सामने करेगी पूछ-ताछ।

City News Uttar Pradesh

राज्यपाल आनंदी बेन दीक्षांत समारोह में बोली : शिक्षा के ज्ञान से समाज और देश को करें आलौकित

City News Uttar Pradesh

गौशाला में पशुओं की मौत : एसडीएम की जांच से वीडीओ सस्पेंड

City News Uttar Pradesh

केन नदी फिर लपकी खतरे के निशान की ओर : डीएम नगेन्द्र नें किया रेड एलर्ट

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस को मिला नया “हाईटेक जिम”: एसपी अंकुर बोले- “फिट पुलिस ही बेहतर पुलिस”

प्राइवेट बस परिचालक को दूसरे बस ने रौंदा: हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़