City News Uttar Pradesh
पोषण माह का आयोजन : परिचर्चा एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से की जागरूकता
उत्तर प्रदेश

पोषण माह का आयोजन : परिचर्चा एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से की जागरूकता

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पोषण माह के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों व स्थानीय लोगों को उचित पोषण के बारे में बताया गया। साथ ही व्याख्यान, परिचर्चा व छात्रों के मध्य विषयगत प्रतियोगितायें हुई। कार्यक्रम में स्लोगन, पेंटिंग व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन विभाग द्वारा कर 25 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उपस्थित लोगों को जादू के माध्यम से भी संदेश दिया गया कि सुपोषित व साक्षर भारत से ही एक सशक्त भारत का निर्माण होगा।

पोषण माह का आयोजन : परिचर्चा एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से की जागरूकता
Organization of Nutrition Month: Awareness through discussions and competitions

मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी केसरी नंदन त्रिपाठी ने कुपोषण के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में जन-भागिता पर बल दिया। कहा कि अधिक से अधिक लोगों को सही पोषण के बारे में जानकारी रखनी चाहिए। स्वस्थ्य शरीर का निर्माण सही पोषण के द्वारा ही संभव है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि पोषण माह का उद्देश्य ग्राम पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों की क्षमता का उपयोग कर सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाना है।

पोषण माह का आयोजन : परिचर्चा एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से की जागरूकता
Organization of Nutrition Month: Awareness through discussions and competitions

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला अस्पताल बांदा के पोषण पुनर्वास केंद्र के चिकित्साधिकारी अरमान उल हक ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्वयं के प्रति जागरूक रहना चाहिए। जिससे हम सभी सरकारी योजनाओं का उचित लाभ ले सकें। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव त्रिपाठी ने कहा कि ‘सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत’ से एक स्वस्थ व मजबूत देश का निर्माण संभव होगा। यह निर्माण सही पोषण, शिक्षा एवं सशक्तिकरण से पूर्ण होगा। इसकी प्राप्ति के लिए सब को जागरूक रहना होना। जादूगर आरसी योगा एंड पार्टी द्वारा जादू के मनोरंजक माध्यम से पोषण, शिक्षा व सशक्तिकरण के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का ऐतिहासिक विजन: आश्रम बनेगा टूरिज्म हब, 138.89 लाख होंगे खर्च

बांदा प्रेस क्लब का ‘महाकायाकल्प’: नए वर्ष में ‘नए स्वरूप’ के साथ लौटेगा ‘पत्रकारिता का तीर्थ’ !

City News Uttar Pradesh

गौवंशो को अभियान चलाकर आश्रय स्थलों में भेजा जाएगा: तीन माह का दिया गया समय

City News Uttar Pradesh

हथौड़ा मदरसा का ‘मौलाना नजीब’ बना भूमाफिया ? मुर्दा से कराई रजिस्ट्री, छह पर केश दर्ज

City News Uttar Pradesh Desk

मानिकपुर विधान सभा में ‘विकास पुरुष’ आनंद शुक्ला की ‘वापसी’ से बदलेगा चुनावी गणित, गठबंधन विधायक की ‘बढ़ी’ बेचैनी ?

City News Uttar Pradesh Desk

किशोरी का अपहरण कर ‘सामूहिक’ दुष्कर्म, पुलिस ‘आरोपियों की पकड़’ में विफल !

ब्रेकिंग न्यूज़