City News Uttar Pradesh
किशोरी का अपहरण कर "सामूहिक" दुष्कर्म, पुलिस 'आरोपियों की पकड़' में विफल !
उत्तर प्रदेश

किशोरी का अपहरण कर ‘सामूहिक’ दुष्कर्म, पुलिस ‘आरोपियों की पकड़’ में विफल !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। एक बालिका की ‘जिंदगी से खिलवाड़’ कर ‘समाज को शर्मसार’ कर देने वाली ‘दरिंदगी की घटना’ ने पूरे जिले को ‘हिला’ कर रख दिया है। एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र की 17 वर्षीय बालिका को 11 मई को स्कूल के पीछे से दो युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया। उसके बाद दोनों आरोपियों ने किशोरी को अतर्रा और बांदा शहर में घुमाते हुए ‘बर्बर सामूहिक दुष्कर्म’ की घटना को अंजाम दिया।

किशोरी का अपहरण कर "सामूहिक" दुष्कर्म, पुलिस 'आरोपियों की पकड़' में विफल !

दरिंदगी की यह सीमा तब और हद पार हो गई, जब पीड़िता को खत्री पहाड़ के पास गिरवां के एक सुनसान खेत में बेहोशी की हालत में फेंक दिया गया। घटना की गंभीरता को समझते हुए वहां रहने वाले एक बाबा ने जब शोर मचाया तो मामला प्रकाश में आया। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि गिरवां के निवासी बाबू केवट और अंकित ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कोतवाली इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे जिले में छापेमारी जारी है। हालांकि अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- ड़ीएम और एसपी ऩे किया जेल का निरीक्षण…

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की बाईक रैली में गूंजा: मेरी शान तिरंगा है

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष सुनील द्वारा 18 करोड़ 37 लाख के टेंडर का कूटरचित प्रयास: आयुक्त के सामने नहीं गली दाल ?

चित्रकूट : प्रांत प्रचारक बैठक में संघ के मंथन से सरकार के लिए संदेश निकलने की आस …

हार्पर क्लब चुनाव : सचिव एवं क्रीडा सचिव पर क्रमशः मनीष एवं रामेंद्र शर्मा का कब्जा

City News Uttar Pradesh

बांदा पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर मालती बासू का कब्जा: पार्टी नें पिछली हार का लिया बदला

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़