28.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद बोले: समाज जोड़ना सपा की राजनीति, भाजपा की रणनीति नफरत फैलाना !
उत्तर प्रदेशराजनीति

पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद बोले: समाज जोड़ना सपा की राजनीति, भाजपा की रणनीति नफरत फैलाना !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने प्रदेश की मौजूदा राजनीति पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य समाज को जोड़कर भाईचारे की भावना को मजबूत करना है, जबकि भाजपा की राजनीति समाज को बांटकर नफरत फैलाने की रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता अब इस फर्क को समझ रही है। आने वाले समय में यह तय होगा कि जोड़ने वाली राजनीति जीतती है या तोड़ने वाली।

पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद बोले: समाज जोड़ना सपा की राजनीति, भाजपा की रणनीति नफरत फैलाना !

एक खास मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि भारत का सामाजिक ढांचा हजारों जातियों और समुदायों से मिलकर बना है। उन्होंने कहा कि करीब 6000 जातियों में बंटे समाज को जोड़ना समाजवादी पार्टी की राजनीतिक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी दोनों है। इसके विपरीत भाजपा और उससे जुड़े संगठन समाज में विभाजन पैदा करने की राजनीति कर रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि समाज के वंचित और पिछड़े वर्ग एकजुट हो जाएं तो प्रदेश की राजनीति की दिशा बदल सकती है। उन्होंने कहा कि दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और मुसलमानों की साझी ताकत लोकतंत्र को मजबूत करने की क्षमता रखती है।

पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद बोले: समाज जोड़ना सपा की राजनीति, भाजपा की रणनीति नफरत फैलाना !

दद्दू प्रसाद नें कहा कि इन वर्गों को एक मंच पर लाकर उनमें आपसी विश्वास और भाईचारा कायम करना आज की सबसे बड़ी राजनीतिक आवश्यकता है। दद्दू प्रसाद ने समाजवादी पार्टी द्वारा आगे बढ़ाए जा रहे पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) के सिद्धांत को पार्टी की राजनीति का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि पीडीए केवल चुनावी समीकरण नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समान भागीदारी की अवधारणा है। पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद नें कहा कि समाजवादी पार्टी आज इसी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को उनका अधिकार और सम्मान मिल सके।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त आर.पी सिंह सख्ती पर अटल : कार्यदाई संस्थाओं की ली खबर

City News Uttar Pradesh

डिप्टी जेलर बनकर दी पिता को श्रद्धांजलि: इंटरव्यू के एक दिन पहले हुई थी मौत

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में बनेगा “रामायण एक्सपीरियंस” पार्क: 750 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक विकास प्रोजेक्ट तैयार

City News Uttar Pradesh

सामूहिक हत्या कांड : सदर विधायक प्रकाश ने कहा अपराधी शीघ्र होंगे गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda : पांच दिन से लापता युवक का तालाब से बरामद हुआ शव…

City News Uttar Pradesh

बलिया में खतरनाक कहर : कोरोना से एक और मौत, कुल संख्या हुई 179 …

ब्रेकिंग न्यूज़