24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश का कथन "हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, कोशिश है की सूरत बदलनी चाहिये: विवाद समाप्त
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश का कथन “हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, कोशिश है की सूरत बदलनी चाहिये: विवाद समाप्त

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के इस भरोसे की “हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश हैं की सूरत बदलनी चाहिये”। इसी के साथ बिजली विभाग में अधिकारियों के साथ चल रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया। दरअसल बिजली विभाग की अकर्मण्यता से क्षुब्ध राज्य मंत्री निषाद एवं उनके समर्थक बिजली समस्या के निवारण के परिप्रेक्ष्य में मुख्य अभियंता के कार्यालय पिछले दिनों गये थे।

मंत्री रामकेश का कथन "हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, कोशिश है की सूरत बदलनी चाहिये: विवाद समाप्त
Minister Ramkesh’s statement “It is not my intention to create a ruckus, my effort is to change the situation: Controversy ends

वहां मंत्री समर्थकों एवं बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य बहस हो गई थी। यह मामला तूल पकड़ रहा था। बिजली कर्मचारी आंदोलन तो मंत्री समर्थक जन आंदोलन के लिये बाहें सिकोड़े थे। मीडिया में मामला सुर्खियां बन रहा था। इस मसले पर डीएम, एसपी के साथ भी बिजली कर्मचारियों की बैठकें हुई। विचार किया गया की विवाद की जड़ में मुद्दा क्या था ? क्यों मामला तनातनी में पहुंचा ? प्रोटोकाल की अवहेलना कैसे और क्यों हुई ?

लोकसभा चुनाव में बिजली विभाग नें भी भाजपा प्रत्याशियों की कर डाली ऐसी -तैसी !

इन सब पर “शांति चित्त” वातावरण में “गंभीर चिंतन एवं मनन” हुआ। बैठक में प्रशानिक अधिकारियों नें राज्य मंत्री की तरफ से उनकी बात रखी की बिजली समस्या का त्वरित निराकरण होना चाहिये ताकि सरकार की छवि धूमिल न हो। बताया की मंत्री जी का स्पष्ट कथन है की “हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश यही है की सूरत बदलनी चाहिये”। इसी के साथ सारे गिले शिकवे समाप्त हो “विवाद का पटाक्षेप” हो गया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक नें विधि छात्रों को इंटर्नशिप भत्ता की उठाई मांग

City News Uttar Pradesh

खाकी पर टूटा ‘काल’: यमुना की लहरों ने छीना ‘जवान’, पांच घंटे बाद मिला ‘सिपाही’ का शव

City News Uttar Pradesh Desk

योगी सरकार एक से 15 सितंबर तक मनाएगी स्वच्छता पखवाड़ा : बच्चों को किया जाएगा प्रेरित

लोकसभा-विधानसभा में गूंजेगा मॉडल की मां का सुसाइड ! …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने ‘तटबंधों’ का किया निरीक्षण: प्रशासन को 24 घंटे ‘अलर्ट’ रहने के कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

नियम तोड़ोगे तो जीवन तोड़ोगे: सुरक्षा अभियान में छात्राओं ने दिखाया ‘प्रशासन का दर्पण’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़