- विनोद मिश्रा
बांदा। गरीबों व वंचित समुदायों को उनका हक-अधिकार दिलाने की बात करने वाली संस्था साथी-यूपी की एक और घिनौना कारनामा उजागर हुआ है। संस्था अधिकारियों द्वारा मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न तथा भ्रष्टाचार की शिकायत महिला कर्मी ने आंतरिक शिकायत समिति व फंडर एजेंसी अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारिणी अधिकारियों को ई-मेल व पत्र के माध्यम से की थी। इंसाफ दिलाने के बजाय महिला को संस्था से निष्कासित कर दिया गया।

बुंदेलखंड के कई जनपदों के गांव में संविधान बचाओ की बात करके कथित तौर पर इंडिया गठबंधन का प्रचार-प्रसार करने के साथ साथी संस्था में तैनात महिला कर्मियों के शोषण का आरोप लग रहा है। महुआ ब्लाक के बरसड़ा बुजुर्ग गांव निवासी महिला बताया की पिछले वर्ष 16 से 18 जनवरी को चाचिकपुर में साहस फैलो की कार्यशाला आयोजित थी।

इसमें रात्रि विश्राम के लिए महिलाओं हेतु सुविधाएं सही नहीं थी। बिस्तरों की संख्या महिलाओं की संख्या से कम थी। महिला कर्मी ने इसकी जानकारी फोन पर संस्था के ललित सिंह व प्रिया सिंह दी। परंतु आरोपी महिला व एक अन्य उसकी सहकर्मी को पुरुष के कमरे में लेटने के लिए विवश होना पड़ा ! करोड़ों रुपए का फंड भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसने इसकी लिखित शिकायत आईसीसी की। पर शिकायत निराधार बताकर उसे संस्था से भी निष्कासित कर दिया। पीड़िता ने चेतावनी दी है कि अगर उसके साथ इंसाफ नहीं किया गया तो वह ‘साहस फैलोशिप’ कार्यक्रम के जिम्मेदार अधिकारी शशिभूषण सिंह व ललित सिंह, आईसीसी अध्यक्ष सुषमा गोस्वामी व जांच समिति सहित अजीम प्रेमजी फाउंडेेशन को भी पक्ष बनाकर जिला शिकायत समिति, राज्य शिकायत समिति व केंद्र सरकार को शिकायत करेगी। साथ ही न्यायलय में भी वाद भी दायर करेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
