City News Uttar Pradesh
देवी मंदिरों में नवमी पूजा के साथ नवरात्र विदा: गूंजे उमाह गीत
उत्तर प्रदेश

देवी मंदिरों में नवमी पूजा के साथ नवरात्र विदा: गूंजे उमाह गीत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन नवमी को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन के साथ नारियल, पान, बताशा चढ़ा कर विशेष पूजा-अर्चना की। महिलाओं श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा थी। जवारा विसर्जन में उमाह गीत गूंजते रहे। गालों में सांग नाथकर नाचे-थिरके।

देवी मंदिरों में नवमी पूजा के साथ नवरात्र विदा: गूंजे उमाह गीत
Bid farewell to Navratri with Navami puja in Devi temples: Goonje Umah song

बुधवार को शहर के महेश्वरी देवी, काली देवी, सिंह वाहिनी, कालका देवी, महामाई, मरहीमाता, चौसठ जोगिनी मंदिर में तड़के से देवी भक्तों के जत्थे ढोलक-मजीरों के साथ गीत गाते पहुंचे। पूजा अर्चना और हवन के साथ देवी भागवत व सप्तशती पाठ का समापन हुआ। कन्याभोज व भंडारा हुआ। नौ दिन व्रत रखने वालों ने जवारा विसर्जन के साथ व्रत पारायण किया। गिरवां के खत्री पहाड़ विंध्यवासिनी मेला में आसपास के ग्रामीणों समेत सीमावर्ती मध्य प्रदेश के गांवों से हजारों श्रद्धालु देवी दर्शन को आए। बेंदा की कालका देवी मंदिर में क्षेत्रीय लोगों के साथ सीमावर्ती फतेहपुर व कौशांबी जिले से आए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

देवी मंदिरों में नवमी पूजा के साथ नवरात्र विदा: गूंजे उमाह गीत
Bid farewell to Navratri with Navami puja in Devi temples: Goonje Umah song

बबेरू में मढ़ी दाई मंदिर में देवी भक्तों ने हवन-पूजन के साथ कन्याभोज और भंडारा किया। नौ दिन व्रत रखने वालों ने पूजन के बाद व्रत पारायण किया। यमुना तट स्थित बाकल की जोगिनी माता मंदिर में नौ दिन चले मेला में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के अलावा अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना को पहुंचे। गालों में सांग नाथ कर उमाह गीतों के साथ देवी भक्तों ने जवारे निकाले।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम आनन्द सिंह करें नजरें इनायत, मंडियां हो गई हाई टेक कर्मी अप्रशिक्षित,व्यापार ठप !

City News Uttar Pradesh

कृषि उत्पादों की मार्केटिंग की उचित करें व्यवस्था : कृषि उत्पादन आयुक्त …

अंकित गुप्ता वॉकिंग ड्रेस में: नाला युद्धगति को दिया अल्टीमेटम

City News Uttar Pradesh

ठंढ़े बस्ते में पड़ा करोड़ों के घोटाले का मामला गर्म : जांच टीम बांदा आकर समझ रही मर्म

City News Uttar Pradesh

सोनम वांगचुंग को ‘अनशन से उठाने’ पर ‘भड़के’ पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक सिंह गौर

City News Uttar Pradesh Desk

गणेश महोत्सव में मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता : गर्व गौरान्वित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़