City News Uttar Pradesh
सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य को गुस्सा आया : अधिकारियों का होश उड़ाया
उत्तर प्रदेश

सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य को गुस्सा आया : अधिकारियों का होश उड़ाया

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य के तेवर कार्य में लापरवाही पर गर्म है। उनका गुस्सा अनायास तब फूट पड़ा जब उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा की। इस दौरान तिंदवारी, बिसंडा, नरैनी व बबेरू में घर-घर दस्तक की गतिविधि कम पाए जाने पर तमतमा गये। नाराजगी जाहिर की। ब्लाक अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।

सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य को गुस्सा आया : अधिकारियों का होश उड़ाया
CDO Ved Prakash Maurya got angry: officials stunned

सीडीओ ने कहा कि नगर निकायों में जल भराव की स्थिति को शत प्रतिशत समाप्त किया जाए। ब्लाक बबेरू, बिसंडा, तिंदवारी, कमासिन, बड़ोखर में नालियों की सफाई व जल भराव का निस्तारण और झाड़ियों की कटाई न होने पर नाराजगी जताई। एडीओ पंचायत को 31 अक्तूबर तक निस्तारण के निर्देश दिए।


बिसंडा व महुआ में शौचालय निर्माण की गति धीमी पर पंचायत राज अधिकारी को सुधार के निर्देश दिए। बबेरू ब्लाक में सूअरों के विचरण को रोकने के लिए पालकों को जागरूक करने के लिए कहा। सीएमओ, अपर सीएमओ, जिला मलेरिया अधिकारी बीएसए, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस अफसर बताकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश : एक गिरफ्तार

Banda-जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर युवाओं कांग्रेस की सदस्यता की ग्रहण…

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित का ‘छापा’: स्टेडियम की ‘खामियों’ पर बरसा ‘गुस्सा’, अफसरों को ‘अल्टीमेटम’ !

City News Uttar Pradesh

बांदा : विश्व हिंदू महासंघ का गुस्सा फूटा, पीएम आवास योजना लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, दिया ज्ञापन….

बिजली बिल में ‘करंट’ का खेल: बिना अनुमति ‘बढ़ाया’ लोड, उपभोक्ताओं की ‘जेब’ पर ‘डाका’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

Banda- खबर के असर का रंग : डीएम आनन्द सिंह नें बेसिक शिक्षा अधिकारी की “कायाकल्प” में ली क्लास, वह रह गये आवाक !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़