City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- गोवंश को ठंड से बचाने के लिए लगवाए जाएं टिनशेड : डीएम 

 

– जिलाधिकारी ने कान्हागौशाला मटौंध का किया निरीक्षण 
– गौशाला की खाली पड़ी जमीनपर किया जाए पौधरोपण फोटो नंबर

  • विनोद मिश्रा  

बांदा। जिलाधिकारी आनंद कुमारसिंह ने गुरुवार को कान्हा गौशाला मटौंध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरानगौवंश के रखरखाव और उनके चारा भूसा के इंतजाम को देखा। जिलाधिकारी नेनिर्देश दिए कि गोवंश को ठंड से बचाने के लिए टिनशेड का इंतजाम किया जाए। इसकेसाथ ही गौशाला की खाली पड़ी जमीन पर पंचवटी पौधों का रोपण किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्रीसिंह को बताया गया कि गौशाला लगभग 7 एकड़ में बना हुआ है। गौशाला में 300गौवंश रखने की क्षमता है। वर्तमान समय में 476 गौवंश गौशाला में रखे गये है। गौशाला में नर गौवंश एवं मादा गौवंश को अलग-अलग रखा गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि गौशाला में पर्याप्त जगह है। इसमें नगर के आसपास केगांवों के जो भी अन्ना गौवंश हैं, उन्हें भी रखे जाने के निर्देशअधिशाषी अधिकारी को दिये गये तथा ठण्ड से बचाव हेतु पर्याप्त टीन शेड कीव्यवस्था की जाये। उन्होंने यह भी कहा कि गौशाला में खाली स्थल पर पीपल, बरगद,पंचवटी आदि जैसे वृक्षों को लगा कर पौधरोपण कराया जाये। साथ ही यह भी कहाकि गौवंश के खाने के लिए बरसीन, जई उगाई जा सकती है। जिलाधिकारी श्री सिंह नेमुख्य पशु चिकित्साधिकारी को समय-समय पर गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करायेजाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एसके बघेल,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजीव धीर, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायतमटौंध विजय बहादुर यादव एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में शिथिल रहने पर 11 जिलाध्यक्ष बर्खास्त …

मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील फिर सुर्खियों में: चिकित्सकों नें हुनर का फिर दिखाया कमाल

Banda : छह सैकड़ा से ज्यादा कर्मियों ने लगवाया टीका, दूसरी डोज से शरीर में बढ़ेगी एंटीबाडी …

City News Uttar Pradesh

अन्ना जानवरों से डीएम और किसान परेशान : आंकड़े कर रहे हैरान, नहीं हो रहे चालान !

हत्या आरोपी दे रहे पुलिस को चकमा: बीत गये अड़तालिस घंटा

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : प्रधानमंत्री मोदी का तंज, बोले- यूपी को नहीं चाहिए गर्वंमेंट ऑफ दा फैमिली, बाय दा फैमिली फॉर दा फैमिली

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़