City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : पंचायत चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव की भी तैयारी कर रही भाजपा…

 

  • विनोद मिश्रा  

लखनऊ : जिला पंचायत चुनाव में हर मतदान बूथ के एक-एक मतदाता पर भाजपा के पन्ना प्रमुख की नजर रहेगी। इनके जरिए पंचायत चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज भी होगा।

भाजपा ने जिला पंचायतों में जीत के लिए हर स्तर पर रणनीति तैयार की है। ‘बूथ जीता तो सब जीता’ की रणनीति के आधार पर हर बूथ पर 10 से 15 पन्ना प्रमुख तैनात किए जाएंगे। हर मतदान बूथ की मतदाता सूची को पन्ना प्रमुखों में बांटा जाएगा।


पन्ना प्रमुख को अपनी सूची में शामिल मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें भाजपा के समर्थन में मतदान करने के लिए तैयार करना होगा। अगर कोई मतदाता नाराज है तो नाराजगी का कारण पताकर बूथ अध्यक्ष के जरिए पार्टी को सूचित करना होगा। यही नहीं मतदान के दिन पन्ना प्रमुख अपने सूची के मतदाताओं को लाकर मतदान कराएंगे। बाद में इसकी रिपोर्ट बूथ अध्यक्ष को देंगे।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव-2019 में भाजपा ने पन्ना प्रमुख का प्रयोग किया था, जो सफल रहा था। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि पंचायत चुनाव में पन्ना प्रमुख से जो फीडबैक मिलेगा, वह विधानसभा चुनाव-2022 के लिए रणनीति बनाने में काम आएगा।

पंचायत चुनाव के लिए भाजपा की जिलास्तरीय बैठकें 7 से 17 जनवरी तक होंगी। इस दौरान पार्टी के प्रदेश व क्षेत्रीय पदाधिकारी जिलों में जाकर संभावित उम्मीदवार, सामाजिक समीकरण समेत अन्य मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। वे 18 जनवरी के बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे। इसके आधार पर हर जिले की चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में कृषि का “शोध” करेगा उद्धार : करना होगा आगाज

City News Uttar Pradesh

महोबा : ज्वैलर्स के घर से ताला तोड़कर सोना-चांदी सहित एक करोड़ की चोरी …

City News Uttar Pradesh

डीजीपी कार्यालय में तैनात लिपिक की पत्नी से लूट का मास्टर माइंड अंतर जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार, दो साथी फरार

मंत्री रामकेश बोले: केन-बेतवा लिंक बनेगी बुंदेलखंड की जीवनरेखा, बांदा सहित 13 जिले होंगे लाभान्वित

City News Uttar Pradesh

मौसम ने बदली बयार: बढ़ने लगा सर्दी-खांसी बुखार, मरीजों की संख्या में हुआ इजाफ़ा

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस नें इंदिरा गांधी, सरदार वल्लभ एवं नरेंद्र देव को किया याद: दी श्रंद्धांजलि

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़