- विनोद मिश्रा
बांदा। डीजीपी कार्यालय में तैनात लिपिक की पत्नी के साथ हुई लूट की घटना के मास्टर माइंड अंतर जनपदीय लुटेरे को एसओजी व कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट का हार, मंगलसूत्र की लंबी डोरी, छह हजार नकदी व तमंचा बरामद हुआ है। आरोपित लुटेरे के दो साथी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी सुरागरसी कर रही है।

एसपी अभिनंदन के निर्देश पर जनपद में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने के लिए आपरेशन क्लीन क्राइम अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते एसओजी प्रभारी मंयक चंदेल व कोतवाली निरीक्षक राकेश तिवारी, एसएसआइ नंदराम प्रजापति, एसआइ आशीष पटेरिया ने गुुरुवार को अंतर जनपदीय लुटेरे आमिर निवासी ग्राम कबौली कस्बा नरैनी को कलरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बारे में अपर पुलिस अधीछक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि 13 मार्च को कोतवाली नरैनी क्षेत्र में चौरसिया गेस्ट हाउस के पास से डीजीपी कार्यालय में तैनात लिपिक शेख लतीफ अहमद की पत्नी नजमा से आरोपित ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। वह एक शादी समारोह में शामिल होने गेस्ट हाउस आई थीं। अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी ने एसओजी समेत पांच थानों की कुल आठ टीमों को लगाया था।
जिसमें एसओजी प्रभारी व कोतवाली निरीक्षक ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपित की पहचान की थी। पूछतांछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह शातिर लुटेरा है। उसने अपने साथियों के साथ बांदा के अतिरिक्त जनपद हमीरपुर और जनपद फतेहपुर में भी लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
– मुठभेड़ में पकड़ा गया था दूसरा आरोपित शिवम
पकड़े गए आरोपित लुटेरे आमिर का एक साथी शिवम तीन दिन पहले हमीरपुर पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया है। पूछतांछ में आमिर ने बताया कि नरैनी में की घटना में उसके साथ कबौली गांव का अजमल व हमीरपुर का ऋषभ भी शामिल रहा है। पुलिस फरार दोनों आरोपितों की तलाश कर रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
