चित्रकूट। कर्वी कोतवाली अंतर्गत पांडेय कालोनी बस स्टैंड में रहने वाली एक ब्रांडेड कंपनी के सैलून की संचालिका ने दुपट्टा से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह बनारस के राजेंद्र नगर की रहने वाली थी। प्रयागराज रोड में उनका सैलून है। पुलिस ने उनके पति को सूचना भेजी है। हालांकि अभी आत्महत्या का कोई कारण सामने नहीं आया है। पुलिस सैलून के सहयोगियों के पूछताछ कर रही है।
बनारस से राजेंद्र नगर निवासी दीपक सिंह की 34 वर्षीय पत्नी जागृति सिंह चित्रकूट में एक ब्रांडेड कंपनी की फ्रेंचाइजी चलाती थी। उनके पति बनारस में रहते है जबकि वह यहां पर पांडेय कालोनी में किराए का कमरा लेकर रहती थी। बताते हैं कि उसके साथ उनकी सहयोगी ज्योति सिंह भी रहती है जो इस समय अपने घर बिहार गई है। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे जागृति जब सैलून पर नहीं पहुंची तो अन्य सहयोगी सौरभ उनके कमरे पहुंचे। कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सौरभ के मुताबिक अंदर झांक कर देखा तो जागृति फंदे में लटकी थी। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा और तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सौरभ ने पूछताछ में जानकारी दी है कि जागृति दुपट्टा के फंदा में लटकी थी। सोचा कि शायद हाल की घटना है और जान बाकी हो तो तुरंत दरवाजा तोड़ कर उसे फंदा से नीचे उतार कर अस्पताल ले गए थे। कोतवाल ने बताया कि जागृति ने कब फांसी लगाई है यह पीएम रिपोर्ट के सामने आएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उनके सहयोगियों से बात की जा रही है कि क्या कारण था। जो संचालिका ने आत्महत्या की है। पति को सूचना दी गई है उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
