31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

महोबा : ज्वैलर्स के घर से ताला तोड़कर सोना-चांदी सहित एक करोड़ की चोरी …

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

महोबा। महोबा के कुलपहाड़ में उस पर दहशत फैल गई, जब ज्वलर्स का परिवार झांसी से वापस अपने घर आया। मुख्य गेट का ताला टूटा था, अलमारियों का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। जहां पर रखे सोने-चांदी के कई किलो के आभूषण गायब थे, साथ ही पांच लाख की नकदी भी लॉकर से नदारद थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घर का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी की मदद भी ली जा रही है। पुलिस के मुताबिक चोरों को पहले से घर में किसी के न होने की जानकारी थी, इसके बाद उन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया।

दुकानदार राजू सोनी अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए झांसी गए थे। घर पर ताला लगा था। गुरुवार जब घर आए तो यहां मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घटना की सूचना पर अपर एसपी आरके गौतम, कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी विजय सिंह पहुंचे। जांच पड़ताल में दुकानदार ने बताया कि वह पत्नी के इलाज के लिए झांसी गए थे। देर हो जाने के कारण रात में मऊरानीपुर में अपनी ससुराल में रुक गया था।

गुरुवार ससुराल में अपनी पत्नी को छोड़ कर कुलपहाड़ स्थित जब अपने घर पहुंचा तो घर का दरवाजा खुला देख कर उसका माथा ठनका। पड़ोसियों ने भी राजू को बताया कि सुबह से उसके घर का दरवाजा खुला हुआ है, राजू ने अंदर जाकर देखा तो अंदर पूरा घर अस्त व्यस्त था। सभी अलमारियां खुली पड़ी थीं। एक किलो सोना, बीस किलो चांदी व पांच लाख रुपये नकद की चोरी दर्शाई गई है। एएसपी आरके गौतम ने बताया कि जांच की जा रही है, चोरों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस के मुताबिक चोर कई दिनों से घर की रेकी कर रहे थे। इसमें राजू का कोई करीबी ही शामिल है, जिसे पूरे घर में कहां पर क्या रखा है, इसकी सटीक जानकारी थी। गुरूवार को वो अपनी पत्नी का इलाज कराने गए थे और रात में नहीं आएंगे। इसकी भनक जब चोरों को लगी तो उन्होंने वारदात को अंजाम दे डाला।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कंबल वितरण समारोह: विधायक प्रकाश एवं पालिकाध्यक्ष मालती पर बरसी दुवायें

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद बिखरेगें चंदन की खुशबू: महकेगा तन और मन

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें बिजली एवं जलशक्ति विभाग के अधिकारियों पर की सख्ती:दी हिदायत

City News Uttar Pradesh

प्यास बुझाने के नाम पर जंगलों की ‘बलि’ : 17 हज़ार पेड़ों पर चढ़ेगा ‘केन-बेतवा’ लिंक प्रोजेक्ट

City News Uttar Pradesh

पुलिस को देख अंतरराज्यीय तीन बदमाशों ने की फायरिंग, मुठभेड़ में दो हुए घायल एक फरार

City News Uttar Pradesh

अंधेरे में डूबे सपनों को नई रौशनी: शिक्षा से नहीं कटेगा “नाता”, संवेदना बनी सहारा

ब्रेकिंग न्यूज़