City News Uttar Pradesh
बांदा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की मची धूम : जन्मे कन्हाई, घर-घर बजी बधाई
उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम: “नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की”, जयघोष से गूंजा बांदा शहर, बच्चों में दिखा खास उत्साह, बनें श्रीकृष्ण -राधा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। कान्हा के जन्म पर अति उत्साह देखा गया। देर रात तक आयोजनों की धूम रही। रात 12 बजते ही भक्तों ने उत्साह के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। विधिवत पूजा-अर्चना हुई और व्रत का पारण किया गया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम: "नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की", जयघोष से गूंजा बांदा शहर, बच्चों में दिखा खास उत्साह, बनें श्रीकृष्ण -राधा
Dhoom of Shri Krishna Janmashtami: “Anand Bhayo Jai Kanhaiya Lal Ki at Nand’s house”, Banda city reverberated with cheers, children showed special enthusiasm

बच्चों में खासा उत्साह था। पुलिस लाइन में भी भव्य जन्मोत्सव मनाया गया। आधी रात घरों और मंदिरों में श्रीकृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई गईं। घंटे-घड़ियाल और शंख के साथ नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की और राधे-कृष्ण के जयकारे गूंज उठे। बधाई गीत गाए गए।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम: "नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की", जयघोष से गूंजा बांदा शहर, बच्चों में दिखा खास उत्साह, बनें श्रीकृष्ण -राधा
Dhoom of Shri Krishna Janmashtami: “Anand Bhayo Jai Kanhaiya Lal Ki at Nand’s house”, Banda city reverberated with cheers, children showed special enthusiasm

शहर के प्रमुख अयोध्यावासी मंदिर, कैलाशपुरी और लक्ष्मी-नारायण मंदिर (छोटी बाजार), बांबेश्वर पर्वत में स्थित राधा-कृष्ण, महेश्वरी देवी, संकट मोचन आदि मंदिरों में भक्तों ने उत्साह के साथ जन्मोत्सव मनाया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम: "नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की", जयघोष से गूंजा बांदा शहर, बच्चों में दिखा खास उत्साह, बनें श्रीकृष्ण -राधा
Dhoom of Shri Krishna Janmashtami: “Anand Bhayo Jai Kanhaiya Lal Ki at Nand’s house”, Banda city reverberated with cheers, children showed special enthusiasm

मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। रंग-बिरंगी बिजली के झालरों से मंदिर जगमगाते रहे। राधे-कृष्ण की झांकियां सजाई गईं। घरों में भी कान्हा के वेशभूषा में बच्चों को सजाया गया। पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम हुए। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा समेत पुलिस अधिकारी व कर्मी देर रात तक मौजूद रहे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कुपोषण की जकड़: शासन की योजनाएं कागजों में कैद ! आंगनबाड़ी केंद्र बने खानापूर्ति का अड्डा !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का ‘लोकतांत्रिक जनसंवाद’ : एसआईआर की खुद संभाली ‘कमान’

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी यानी शाश्वत सत्य

City News Uttar Pradesh

आबकारी निरीक्षक ने केन नदी के तटवर्ती कई गांवों में दी दबिश, अवैध शराब बनाने की सामग्री हुई बरामद

एसपी अभिनंदन की सजगता : शांति पूर्ण संपन्न हुई जुमे की नमाज

रोडवेज में ‘मैन पावर’ का भारी संकट: 24 नई बसों की सेवा लटकी, यात्रियों की ‘टकटकी’ जारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़