- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के बबेरू क्षेत्र में बारिश के चलते 11 हजार हाईवोल्टेज लाइन में शार्ट सर्किट होने से करीब 45 मकानों में करंट दौड़ गया। दो माह के मासूम को बचाने दौड़ा पिता दरवाजे के करंट में चिपक गया और उसकी मौत हो गई। हादसे में 12 से अधिक लोग करंट से झटकों से गिरकर घायल हो गए। वहीं लाखों रुपये के बिजली के उपकरण धू-धूकर जल गए।

मरका थाना क्षेत्र के इंगुवारी गांव में 50 से अधिक घर हैं। बारिश के चलते गुरुवार की देर शाम 11 हजार हाईवोल्टेज लाइन में शार्ट सर्किट होने से लगभग 45 मकानों में करंट दौड़ गया। गांव के एक मकान के दूसरे कमरे में सो रहे दो माह के मासूम को बचाने के लिए दौड़े पिता स्वामी शरण (30) की दरवाजे में करंट आने से चिपक गया। उधर, करंट के झटकों से रामप्रसाद (30), देवीशरण (60), भरोसी(70), गोमती (40) गिरकर सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये हैं। लोगों के लाखों रुपये के बिजली उपकरण फुंक गए।

मृतक की पत्नी ममता ने पुलिस को दी तहरीर में पति की मृत्यु के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। इनकी लापरवाही से पति की मौत हुई है। कहा कि 20 दिन पहले भी शार्ट सर्किट से मकानों में हाई वोल्टेज आने से उपकरण आदि फुक गए थे। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। थाना प्रभारी हेमराज ने बताया कि तहरीर मिली है रिपोर्ट दर्ज कर जांच व कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि मृतक दिल्ली में मजदूरी करता था। दो माह पहले खेती किसानी के लिए गांव आया था। मृतक के दो बेटे है।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
