City News Uttar Pradesh
नसीमुद्दीन की शेरो-शायरी के संग 'सपा में एंट्री': अखिलेश की मौजूदगी में 'लूट' ली 'महफिल'
उत्तर प्रदेश

नसीमुद्दीन की शेरो-शायरी के संग ‘सपा में एंट्री’: अखिलेश की मौजूदगी में ‘लूट’ ली ‘महफिल’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी मुख्यालय उस वक्त “तालियों की गड़गड़ाहट” और “वाह-वाह” की “गूंज” से भर उठा, जब बहुजन समाज पार्टी के “पूर्व कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी” ने “शेरो-शायरी” के अंदाज़ में अपनी “सियासी पारी” की “नई शुरुआत” की। मंच पर मौजूद अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने “आधिकारिक रूप से समाजवादी पार्टी” का “दामन” थाम लिया।

नसीमुद्दीन की शेरो-शायरी के संग 'सपा में एंट्री': अखिलेश की मौजूदगी में 'लूट' ली 'महफिल'

सपा में शामिल होने के मौके पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपने संबोधन की शुरुआत “शेरो-शायरी” से की। उनके अंदाज ने कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं का “दिल” जीत लिया। तालियों की गड़गड़ाहट और ‘वाह-वाह’ के नारों से सभागार गूंज उठा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से उनके पुराने रिश्ते हैं और वे उनका बेहद सम्मान करते हैं। “हम उनके बताए रास्ते पर चलेंगे। पार्टी मजबूत होगी तो हम मजबूत होंगे,और जब प्रदेश मजबूत होगा तो समाज भी मजबूत” होगा।

 

नसीमुद्दीन की शेरो-शायरी के संग 'सपा में एंट्री': अखिलेश की मौजूदगी में 'लूट' ली 'महफिल'

अपने संबोधन में सिद्दीकी ने समाजवादी सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बेरोजगारी भत्ता और छात्रों को लैपटॉप वितरण जैसी योजनाएं ऐतिहासिक थीं। उन्होंने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सपा सरकार की सराहना की और कहा कि आज के दौर में नौकरी पाना बेहद कठिन हो गया है। अपने भाषण के अंत में उन्होंने ‘जय समाजवाद’ के नारे के साथ पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

नसीमुद्दीन की शेरो-शायरी के संग 'सपा में एंट्री': अखिलेश की मौजूदगी में 'लूट' ली 'महफिल'

कार्यक्रम में तीन महिला नेत्रियों सहित कई प्रमुख नेताओं ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ लगभग 16 हजार कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी पार्टी में प्रवेश किया। इससे सपा संगठन को जमीनी स्तर पर नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा सरकार में बेहद प्रभावशाली कैबिनेट मंत्री रहे हैं। पार्टी में उनका मजबूत संगठनात्मक आधार माना जाता रहा है। बाद में वह कांग्रेस में चले गये थे।

नसीमुद्दीन की शेरो-शायरी के संग 'सपा में एंट्री': अखिलेश की मौजूदगी में 'लूट' ली 'महफिल'

नसीमुद्दीन के सपा में शामिल होने को प्रदेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सपा में आने से पार्टी को एक प्रभावशाली मुस्लिम चेहरा मिला है। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में यह कदम सपा के सामाजिक समीकरण को मजबूत कर सकता है। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने शामिल हुए सभी नेताओं की कार्यक्षमता और अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी में सभी को सम्मान मिलेगा और मिलकर प्रदेश में बदलाव की दिशा में काम किया जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें समझाया : जान है तो जहांन है, करें यातायात नियमों का पालन

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण : खामियां दूर करने के निर्देश

मिर्जापुर उपचुनाव: मंत्री रामकेश का ताबड़तोड़ जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशी के लिये मांगे वोट

City News Uttar Pradesh

बड़ी दर्दनाक घटना: करंट की चपेट में आकर पिता व दो बेटों की मौत, खेत में बीज डालने गए थे तीनों

City News Uttar Pradesh

डीएम नें मौनी बाबा मेला स्थल का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस का नया नारा: ‘लड़की हूं…लड़ सकती हूं’, प्रियंका की बड़ी घोषणा, यूपी में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़