23.8 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
थाने के सामने मौत का तांडव: बेकाबू थार ने युवक को रौंदा, दुकान में मची तबाही
उत्तर प्रदेश

थाने के सामने मौत का तांडव: बेकाबू थार ने युवक को रौंदा, दुकान में मची तबाही

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शुक्रवार रात झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऐसा खौफनाक मंजर दिखा कि लोग सिहर उठे। अतर्रा थाने के ठीक सामने बदौसा की ओर से आ रही तेज रफ्तार थार जीप मौत बनकर दौड़ी और 35 वर्षीय महेश (निवासी मोहल्ला शिवपुरी) को कुचलते हुए बंद चश्मे की दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

थाने के सामने मौत का तांडव: बेकाबू थार ने युवक को रौंदा, दुकान में मची तबाही

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महेश रात करीब 10:30 बजे घर से पैदल निकले ही थे कि अचानक बेकाबू थार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर चीख-पुकार मच गई। कुछ ही सेकंड में गाड़ी दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। दुकान में रखा सामान बिखर गया, शटर चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वाहन में तिरंगा झंडा लगा था। दुर्घटना होते ही कार में सवार दो युवक मौके से फरार हो गए। लोगों में गुस्सा फूट पड़ा।

थाने के सामने मौत का तांडव: बेकाबू थार ने युवक को रौंदा, दुकान में मची तबाही

सवाल उठने लगे क्या रफ्तार और रसूख के दम पर कानून को चुनौती दी जा रही है? अतर्रा थाना प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि शव को सीएचसी अतर्रा भेजा गया है और वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। हादसे में एक 14 वर्षीय किशोरी के घायल होने की भी बात सामने आई है, लेकिन भीड़ लगते ही वह बिना कुछ बताए वहां से चली गई। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह गाड़ी में सवार थी या राहगीर। इस रहस्य ने घटना को और सनसनीखेज बना दिया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : दंगल में एक सैकड़ा कुश्तियों से बढ़ा रोमांच, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के पहलवानों ने दिखाए दांवपेच

City News Uttar Pradesh

प्रशासन हुआ अलर्ट: स्वास्थ्य, शिक्षा और जल आपूर्ति के लिए बनाई रणनीति

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट जेल गैंगवार : जेल हत्याकांड में सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई, जेल अधीक्षक और जेलर समेत पांच को किया गया निलंबित …

साजिशन मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील को फंसाया ? जनमानस में मुद्दा गरमाया

रहस्यमयी मौत से सनसनी: तलाश में निकले परिजनों के उड़े होश, पानी में पड़ा मिला शव

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी : कानपुर का हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह और भाजपा नेता समेत 4 आरोपी को पुलिस ने नोएडा किया गिरफ्तार, दर्ज हैं 34 मुकदमे …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़