City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

COVID-19 in UP : यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ी गिरावट, 24 घंटे में 12547 नए मरीज मिले, 281 की मौत …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

लखनऊ । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण ने प्रदेश में जहां अप्रैल के अंतिम हफ्ते तक जमकर कहर बरपाया था, वहीं अब इसकी गति बंद पडऩे लगी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के ट्रैक, टेस्ट तथा ट्रीट के फार्मूला के साथ ही कोरोना कफ्र्यू का बड़ा असर रहा। अब उत्तर प्रदेश में एक्टिव केस काफी नीचे आता जा रहा है। प्रदेश में अब एक्टिव केस एक लाख 77,643 हो गए है।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,56,755 लोगों का टेस्ट किया गया। जिनमें 12547 लोग नए संक्रमित मिले हैं। इनके साथ ही 28404 लोग संक्रमण से मुक्त भी हो गए हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 281 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से 17,238 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें लखनऊ में 2228 की मौत हुई है। प्रदेश में अब रिकवरी रेट 87.90 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में 30 अप्रैल को एक दिन में सर्वाधिक 38000 से अधिक नए केस आए थे। आज तो 12546 नए केस आए हैं।


छोटे जिलों में मौत की संख्या में बढ़ोतरी : प्रदेश में कोरोना संक्रमित छोटे जिलों में मृतकों की संख्या में काफी तेजी से और अचानक इजाफा होता जा रहा है। राजधानी लखनऊ में बीते 24 घंटे में 617 नए केस मिले हैं, जबकि 12 लोगों की मौत हुई है। कानपुर में मौत की संख्या कम नहीं हो रही है। यहां पर 14 लोगों की मौत हुई है जबकि 197 नए संक्रमित मिले हैं। मेरठ में 879 नए केस मिले हैं तो 19 लोगों ने दम तोड़ दिया है।

झांसी में 315 केस मिले हैं और दस लोगों की मौत हुई है। गौतमबुद्धनगर में 480 नए संक्रमित मिले हैं और दस लोगों का निधन हो गया है। चंदौली में गंगा नदी में शव मिलने का कारण भी सामने आ रहा है। यहां पर सिर्फ 165 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 15 लोगों की मौत हो गई है। औरैया में तो सिर्फ 44 नए संक्रमित मिले जबकि 12 लोगों ने दम तोड़ दिया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : डाक्टर का कुर्सी न छोड़ना मंत्री को गुजरा नागवार, गुस्से में एसीएमओ से कही यह बात …

यमुना नदी में कूदे युवक का शव तीसरे दिन मिला

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ‘नगर सुंदरीकरण’ को ‘रफ़्तार’: जिला परिषद चौराहा बनेगा ‘मॉडल’

City News Uttar Pradesh

चुनाव प्रचार थमा : मतदान के लिये मंडी स्थल से रविवार को होंगी पार्टियां रवाना

City News Uttar Pradesh

गांधी प्रतिमा न लगाने पर कांग्रेसियों का पालिका में धरना

City News Uttar Pradesh

Banda : मुख्यमंत्री बुंदेलखंड को देंगे करोड़ों की योजनाओं की सौगात …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़