
- शरद मिश्रा
बांदा। जनपद में “कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने आम जनजीवन को पूरी तरह जकड़” लिया है। गलन भरी सर्द हवाओं और लगातार “गिरते तापमान” के चलते लोग “घरों में कैद” होकर रह गए हैं। हालात ऐसे हैं “मानो सर्दी ने पूरे शहर को घरों के भीतर अरेस्ट” कर लिया हो। सोमवार को दोपहर तक भी शहर पर कोहरे की धुंध रही। हल्की धूप भी राहत नहीं दे पाई।

कड़ाके की ठंड का सीधा असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा है। रोडवेज परिवहन में यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 9 से 11 घंटे की देरी से पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण बसों और ट्रेनों की रफ्तार थम सी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, लगातार बढ़ रही गलन किसानों की चिंता भी बढ़ा रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि चार से पांच दिन तक लगातार कोहरा छाया रहा तो दलहन और तिलहन की फसलों को नुकसान होने की पूरी आशंका है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों में रोग लगने का खतरा भी बना हुआ है। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विज्ञानी डॉ. दिनेश शाहा के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आई है, जिससे गलन भरी सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। डॉ. शाहा ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
