City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग ने लापरवाह अफसरों पर लिया एक्शन : कर वसूली में मंडी सचिव सहित छह अफसरों को जारी की कारण बताओ नोटिस
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग ने लापरवाह अफसरों पर लिया एक्शन : कर वसूली में मंडी सचिव सहित छह अफसरों को जारी की कारण बताओ नोटिस

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कर-करेत्तर व राजस्व मासिक समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली की समीक्षा की। इस दौरान बैठक में अनुपस्थित वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही वसूली में धीमी प्रगति पर बबेरू, तिंदवारी व ओरन के ईओ, मंडी समिति अतर्रा के सचिव को कारण बताओ नोटिस दी है। उन्होंने प्रवर्तन टीम को सक्रिय करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।

डीएम अनुराग ने लापरवाह अफसरों पर लिया एक्शन : कर वसूली में मंडी सचिव सहित छह अफसरों को जारी की कारण बताओ नोटिस
DM Anurag took action on negligent officers: show cause notice issued to six officers including Mandi Secretary in tax recovery

कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के तहत अप्रैल माह की विस्तृत समीक्षा की। आबकारी, व्यापार कर, परिवहन विभाग, विद्युत विभाग की राजस्व की वसूली कम होने पर नाराजगी जताई। कहा कि लक्ष्य पूरा करने के लिए कार्ययोजना तैयार करें। लगातार अभियान चलाकर कार्य कराएं। बैठक में डिप्टी कमिश्नर व्यापार कर के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा। विद्युत विभाग की समीक्षा में लापरवाही मिली।

उन्होंने बैठक में न आने पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण व शहरी एवं अतर्रा को कारण बताओ नोटिस दी है। विद्युत विभाग के 32 करोड़ 28 लाख की वसूली के सापेक्ष 18 करोड़ 83 लाख की वसूली पर असंतोष जताया। डीएम ने कहा कि एक्सन प्लान तैयार करें और राजस्व वसूली बढ़ाएं। एक लाख से अधिक के बकाएदारों को आरसी जारी करें। आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 26 करोड़ 97 लाख के सापेक्ष 23 करोड़ 55 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई है। जिलाधिकारी ने प्रर्वतन कार्य लगातार चलाने को कहा। नगर पालिका व नगर पंचायतों की समीक्षा में नगर पंचायत बबेरू, तिंदवारी व ओरन की वसूली खराब मिली।

डीएम अनुराग ने लापरवाह अफसरों पर लिया एक्शन : कर वसूली में मंडी सचिव सहित छह अफसरों को जारी की कारण बताओ नोटिस
DM Anurag took action on negligent officers: show cause notice issued to six officers including Mandi Secretary in tax recovery

उन्होंने अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत, बबेरू, तिंदवारी एवं ओरन को कारण बताओ नोटिस दी है। कहा कि कार्ययोजना बनाकर निर्धारित लक्ष्य पूरा कराएं। कृषि उत्पादन मंडी समिति की समीक्षा में कृषि उत्पादन मंडी समिति, अतर्रा की वसूली की प्रगति खराब मिली। उन्होंने सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी की। बैठक में अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव, सभी उपजिलाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी संतोष कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह,, उप कृषि निदेशक विजय कुमार व सभी तहसीलदार मौजूद रहे।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नें मौनी बाबा मेला स्थल का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘मौत’ का ‘जहरीला कुआं’: झटक रहा जान, दो किसानों की मौत

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : चिंतनीय स्थिति, बिना सेना कैसे पराजित होगा “कोरोना ” ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा मंडल कारागार से सात अपराधी फरार ! पैरोल पर हुये थे रिहा, नहीं लौटे जेल

City News Uttar Pradesh

खपटिहा खंड 356/2 में ‘अवैध खनन’ का ‘महातांडव’ : माफिया के आगे प्रशासन ‘नतमस्तक’ ?

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश का प्रयास : तिंदवारी में दो करोड़ से दुरुस्त होंगी पांच सड़कें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़