
- शरद मिश्रा
बांदा। जिले की नरैनी विधानसभा सीट पर “चुनावी बिसात” अभी “बिछनी बाकी” है, लेकिन “सियासी हलचल ने अभी से रफ्तार” पकड़ ली है। राष्ट्रीय लोकदल के “प्रदेश सचिव एवं बुंदेलखंड प्रभारी वीरेंद्र साक्षी” के चुनाव मैदान में उतरने की “अटकलों” ने भाजपा और समाजवादी पार्टी “दोनों खेमों में बेचैनी बढ़ा” दी है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि यदि साक्षी ने रालोद भाजपा गठबंधन से “ताल” ठोंकी, तो नरैनी का चुनाव इस बार पूरी तरह “समीकरण” बदलने वाला साबित हो सकता है।

वीरेंद्र साक्षी बांदा नगर के मूल निवासी हैं और लंबे समय से सक्रिय राजनीति में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। कांग्रेस से राजनीतिक सफर शुरू करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल में अपनी मजबूत पकड़ बनाई। एक समर्पित कैडर नेता के रूप में उभरे। क्षेत्र में उनकी छवि एक साफ-सुथरे और बेदाग नेता की रही है, जो उन्हें अन्य संभावित प्रत्याशियों से अलग करती है। पिछले विधानसभा चुनाव में रालोद और सपा के गठबंधन के दौरान नरैनी सीट को लेकर काफी राजनीतिक खींचतान हुई थी। रालोद नेतृत्व ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से इस सीट की मांग की थी और वीरेंद्र साक्षी को संभावित प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारने की तैयारी भी कर ली गई थी।

साक्षी ने उस समय क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाकर चुनावी माहौल को अपने पक्ष में मोड़ना शुरू कर दिया था। लेकिन अंतिम समय में यह सीट रालोद को नहीं मिल पाई, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में निराशा फैल गई। परिणामस्वरूप भाजपा ने चुनाव में जीत दर्ज कर ली। विधानसभा चुनाव में अभी लगभग नौ महीने का समय शेष है, लेकिन वीरेंद्र साक्षी के समर्थक अभी से उनकी उम्मीदवारी के लिए जमीन तैयार करने में जुट गए हैं। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो साक्षी को लेकर क्षेत्र में एक सकारात्मक माहौल बन रहा है, जो आने वाले समय में बड़ा रूप ले सकता है। नरैनी विधानसभा सीट पर फिलहाल ऐसा कोई चेहरा नहीं उभर पाया है, जिसे निर्विवाद और मजबूत प्रत्याशी माना जाए। ऐसे में यदि वीरेंद्र साक्षी चुनाव मैदान में उतरते हैं, तो मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। फिलहाल यह सब अटकलों और सियासी चर्चाओं के दौर में है, लेकिन जिस तरह से माहौल बन रहा है, उससे साफ है कि नरैनी में चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प होने वाला है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
