23.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
तालाब ने छीन ली दो मासूम जिंदगियां: दाहिन वारा की जगह उठी चीत्कारें, पसरा मातम
उत्तर प्रदेश

तालाब ने छीन ली दो मासूम जिंदगियां: दाहिन वारा की जगह उठी चीत्कारें, पसरा मातम

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिंदगी की मासूम हंसी और खिलखिलाहट, कभी तालाब के किनारे चहकते थे, पर अब वहां सिर्फ खामोशी और ग़म की चुप्पी है। दो माओं की गोद आज सूनी हो गई। खेलते-खेलते घर से निकले पवन और शुभम कभी लौटे ही नहीं। जो लौटे, वो थे उनके निर्जीव शव, गांव के तालाब से निकले, मिट्टी में लिपटे, मासूमियत की आखिरी सांस लिए।

तालाब ने छीन ली दो मासूम जिंदगियां: दाहिन वारा की जगह उठी चीत्कारें, पसरा मातम

जिले के तिंदवारा गांव में बुधवार का दिन मातम में तब्दील हो गया, जब खेलते-खेलते दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक 9 वर्षीय पवन और 7 वर्षीय शुभम आपस में भाई जैसे थे। दोनों की मौत ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। घटना दोपहर की है, जब दोनों बच्चे अपने साथियों के साथ खेलते हुए घर से निकले थे। कई घंटों तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। कुछ ही दूरी पर स्थित तालाब के किनारे बच्चों की चप्पलें तैरती देख परिवार की चीखें निकल पड़ीं।

तालाब ने छीन ली दो मासूम जिंदगियां: दाहिन वारा की जगह उठी चीत्कारें, पसरा मातम

पिता संतोष और गांव वालों ने मिलकर तालाब में उतरकर बच्चों को खोजा। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए। दृश्य इतना हृदयविदारक था कि मौजूद हर आंख नम हो उठी। थाना बिसंडा के प्रभारी कौशल सिंह व राजस्व टीम तुरंत मौके पर पहुंचे। मृतकों के पिता संतोष परदेश में मजदूरी करते हैं और अपने भांजे के दाहिनवारा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हाल ही में गांव लौटे थे। एसडीएम राहुल द्विवेदी ने बताया कि प्रशासन की ओर से परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कालाबाजारी से बाज नहीं आ रहे दुकानदार, उचित मूल्यों से अधिक वसूल रहे है दाम …

बांदा में सपा का संगठन ‘वेंटिलेटर’ पर: दो माह से जिला कमेटी भंग, जिलाध्यक्ष की कुर्सी का सस्पेंस

City News Uttar Pradesh Desk

भाजपा की हुई संगठनात्मक कार्यशाला: बनी चुनाव की योजना, पढ़ाया गया पाठ

City News Uttar Pradesh

बांदा : पुल से 15 फीट नीचे यमुना में गिरा ट्रक नहीं निकाल सकी टीम, खलासी का शव मिला पर चालक का नहीं चला पता

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग को 27 अरब के बोल्ट का झटका : कोमा में पहुंच सी गई हालत

City News Uttar Pradesh

School Closed In UP : 8वीं तक के स्कूल 11 अप्रैल के बाद भी रहेंगे बंद, कोरोना के बढ़ते कहर को देख बढ़ी संभावना …

ब्रेकिंग न्यूज़