27.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कोरोना की गांव में ऐतिहसिक पारी, 35 लोगों को पहुंचा दिया यमलोक, हड़कंप ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना महामारी नें नरैनी क्षेत्र के दिखितवारा गांव में खेली दहशत की ऐतिहसिक पारी!कोरोना से 25 दिनो में करीब 35 लोगों को यमलोक पहुंचा दिया। मौतों की जानकारी जब हमने दी तो प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ। यहां एसडीएम, बीडीओ, सीएचसी अधीक्षक इत्यादि कल डेरा डाले रहे। संक्रमित मरीजों को दवाएं दी गईं। ग्रामीणों के नमूने लिए गए।


लगभग पांच हजार आबादी वाले दिखितवारा गांव में कई मजरे जुड़े हैं। लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर यहां लौटे हैं। पिछले माह अप्रैल की शुरूआत में यहां कोरोना संक्रमण शुरू हो गया। कुछ ही दिन बाद ताबड़तोड़ मौतें होने लगीं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन की टीम या अधिकारी यहां नहीं आए। 35 मौतों की खबर का खुलासा होने के बाद एसडीएम सौरभ शुक्ला, बीडीओ मनोज कुमार, एडीओ पंचायत रमेश चंद्र कुशवाहा गांव पहुंचे। ग्राम प्रधान और सचिव को सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए।


उधर, नरैनी सीएचसी अधीक्षक डॉ. देव तिवारी के निर्देशन में संक्रमितों को दवाएं बांटी गईं। आगे भी यहां कैंप लगाने का भरोसा दिलाया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विक्की गौतम ने घरों में किट बटवाई। गांव में इतनी बड़ी संख्या में हुई मौतों से ग्रामीणों में अभी भी दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि जब चुनाव में स्कूलों को बूथ बनाया जा सकता है तो टीकाकरण और टेस्टिंग का सेंटर क्याें नहीं? उधर, इस गांव से जुड़े महोतरा, आऊ, सेमरिया, अतर्रा ग्रामीण, पिंडखर, खम्हौरा आदि गांवों में भी संक्रमण दस्तक दे रहा है।


मौतों की बाबत एसडीएम का कहना है कि ज्यादातर वृद्ध और बीमारों की मृत्यु हुई है। ग्रामीणों को गाइड लाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस टीम के साथ चौकीदार को भी सक्रिय किया गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महंगी दवाओं से आजादी है प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना

City News Uttar Pradesh

किशोर-किशोरी कोविड टीकाकरण में बांदा का प्रदेश में छठा स्थान

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की अपील : दीपावली को बना दें ‘स्वदेशी अपनाओ पर्व’

City News Uttar Pradesh

करणी सेना का प्रदर्शन: सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बिजली विभाग नहीं हो पाया जवान : पचास करोड़ रुपये हो गये बलिदान

मंत्री रामकेश बोले: जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़