
- शरद मिश्रा
बांदा। आखिरकार ‘बरखा रानी को जनता की पुकार’ सुन ही गई। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जब ‘आसमान से बादलों ने पहली फुहार’ बरसाई तो लगा जैसे ‘गर्मी’ को किसी ने ‘दुलत्ती’ मार दी हो। शहर से लेकर गांव तक, हर तरफ एक ही नजारा था ‘लोग छतों पर, गलियों में और खेतों’ की ‘मेड़’ पर खड़े होकर झमाझम बारिश को निहार रहे थे।
पिछले कई दिनों से ‘40 पार पारा और उमस ने जनता का जीना मुहाल कर रखा था। लेकिन बरखा रानी की मेहरबानी ने पल भर में सब बदल दिया। रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद मौसम एकदम सुहाना हो गया। ठंडी हवाओं ने ऐसा झोंका मारा कि लोगों के चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ गई।
बारिश की पहली बूंद के साथ ही किसानों की आंखें चमक उठीं। धान, उड़द और तिल की बुवाई के लिए तरस रहे किसानों के लिए ये बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। खेतों में नमी आते ही अब ट्रैक्टर और हल की धूम मचने वाली है। पलरा के किसान राकेश तिवारी ने कहा “महीनों से बादल ताक” रहे थे।
आज बरखा रानी मेहरबान हुई हैं तो खरीफ की फसल पक्की समझो। मौसम विभाग का कहना है कि बरखा रानी का यह मिजाज अभी कुछ दिन और रहने वाला है। रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी जिससे गर्मी से राहत भी मिलेगी और खेतों को भी पानी। कुल मिलाकर कहें तो बरखा रानी ने आते ही बांदा की गर्मी, उमस और किसानों की टेंशन ‘तीनों’ को एक साथ धो डाला।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
