City News Uttar Pradesh
ट्रैक्टर पर निकले भाजपा नेता, यूपी चुनाव में 400 सीटें जीतने का किया दावा
उत्तर प्रदेश

ट्रैक्टर पर निकले भाजपा नेता, यूपी चुनाव में 400 सीटें जीतने का किया दावा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा किसान मोर्चा की गुरुवार को ट्रैक्टर रैली की धूम रही। आधा सैकड़ा से भी ज्यादा ट्रैक्टरों के काफिले से कई स्थानों पर जाम भी लगा।

ट्रैक्टर पर निकले भाजपा नेता, यूपी चुनाव में 400 सीटें जीतने का किया दावा
BJP leader out on tractor, claimed to win 400 seats in UP elections

भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी और जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने ट्रैक्टर की स्टेयरिंग खुद संभाली। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी एंव भाजपा पधाधिकारियों ने कहा कि विधान सभा चुनाव में 400 सीटें जीतेंगे।

ट्रैक्टर पर निकले भाजपा नेता, यूपी चुनाव में 400 सीटें जीतने का किया दावा
BJP leader out on tractor, claimed to win 400 seats in UP elections

जीआईसी ग्राउंड से शुरू हुई ट्रैक्टर रैली शहर के कई मुख्य मार्गों से गुजरी। भाजपा सरकारों की उपलब्धि वाले गीत और भाजपा कार्यकर्ताओं के नारे गूंजते रहे। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने कहा कि मोदी और योगी सरकारों द्वारा किए गए कार्यों से खुश किसान भाजपा का झंडा थामकर वोट देंगे।

ट्रैक्टर पर निकले भाजपा नेता, यूपी चुनाव में 400 सीटें जीतने का किया दावा
BJP leader out on tractor, claimed to win 400 seats in UP elections

उन्होंने कहा कि कमल के फूल में लक्ष्मी वास करती हैं। न हाथी में आती हैं, न साइकिल में। न ही कटे पंजे में। मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह ने कहा कि किसानों के खाते में सम्मान निधि आ रही है।

ट्रैक्टर पर निकले भाजपा नेता, यूपी चुनाव में 400 सीटें जीतने का किया दावा
BJP leader out on tractor, claimed to win 400 seats in UP elections

रैली में विधायक प्रकाश द्विवेदी (बांदा), राजकरन कबीर (नरैनी), जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, कृष्ण कुमार शुक्ला, कमलाकांत द्विवेदी, सत्येंद्र सिंह, धनंजय करवरिया, रामनरेश मिश्रा, विवेक कुशवाहा, स्वदेश गौरव शिवहरे, कमल सिंह आदि शामिल रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वास्थ सेवायें बन गई हैं रेत का महल, खिल खिला रहीं बीमारियां !

City News Uttar Pradesh

आयुक्त आश्चर्य में : किसानों का धान भुगतान अटका, मामला उनको खटका

City News Uttar Pradesh

बाल अपराधों पर शिकंजा: बनेगी विशेष टास्क फोर्स, पुलिस ने तैयार किया एक्शन प्लान

City News Uttar Pradesh

भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता और क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत …

City News Uttar Pradesh

बलात्कार के बाद निर्मम हत्या ? वीभत्स घटना सें ‘दहला’ इलाका !

City News Uttar Pradesh

यूपी : आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी योगी सरकार, जिम्मेदार अफसरों को भी दंडित करने के निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़