28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
शर्मनाक वारदात : बांदा में महिला की गला कसकर हत्या, पड़ोसी युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
उत्तर प्रदेश

बांदा में महिला की गला कसकर हत्या, पड़ोसी युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। यहां एक महिला की गला कसकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने का आरोप लगा है। घटना की सूचना पर इलाके मे हड़कम्प मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और डाग स्क्वायड व फारेंसिक टीमें जांच में जुट गई हैं। वहीं आरोपित घटना के बाद फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से प्रवासी मजदूर की मौत
Woman strangled to death in Banda, accused of gang-rape on neighboring youths

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 वर्षीय बेवा के तीनों पुत्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। इससे बेवा घर में अकेली रहती थी। पड़ोसियों ने रात में साफी से गला कसकर बेवा की हत्या कर दी। दूसरे दिन सुबह जब पड़ोसी बच्चा बेवा के घर अपना ताला मांगने गया तो उसका शव घर के बाहर छानी के नीचे चारपाई पर पड़ा मिला। चारपाई के नजदीक हत्यारोपित पड़ोसी के जूते उतरे मिले। वही पास में दवा व सीरप भी रखी थी। मृतका के सिराहने चारपाई पर उसकी साड़ी रखी मिली। वह शरीर में सिर्फ ब्लाउज व पेटीकोट पहने थी। नजदीक ही गांठ लगी एक साफी भी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मृतका के शहर में रह रहे चचेरे भाइयों व पुलिस को दी। एएसपी लक्ष्मी निवासी मिश्र, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह व कोतवाली निरीक्षक बृजेशचंद्र ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। घटना को लेकर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर डाग व फारेंसिक टीमों ने घटनास्थल में सुरागरसी की।

शर्मनाक वारदात : बांदा में महिला की गला कसकर हत्या, पड़ोसी युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
Woman strangled to death in Banda, accused of gang-rape on neighboring youths

शव व घटनास्थल के फोटोग्राफ लेने के साथ आसपास मिट्टी आदि के नमूने लिए। गले में टीम को कसने की चोट मिली है। डाग स्क्वायड से घर के अंदर भी सुरागरसी कराई गई है। मृतका के चचेरे भाइयों ने बताया कि करीब सात वर्ष पहले पति की मौत हो गई थी। वेबा के पास तीन बीघा जमीन व चार बिस्वा का एक प्लाट है। आरोप लगाया कि एक पड़ोसी से एक वर्ष पहले जमीन कब्जाने को लेकर उनका विवाद हुआ था। इसी तरह घटना से एक दिन पहले दूसरे पड़ोसी से जमीन जबरन नाम कराने को कहने पर उनका विवाद हुआ था। दोनों पड़ोसियों पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने का शक है।

शर्मनाक वारदात : बांदा में महिला की गला कसकर हत्या, पड़ोसी युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
Woman strangled to death in Banda, accused of gang-rape on neighboring youths

एएसपी व सीओ ने बताया कि अभी तक स्वजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया गला कसकर हत्या किया जाना लग रहा है। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनवाई जा रही है। जिसको जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा। हत्यारोपितों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। उनके घरों में ताला लगा मिला है। मामले की जांच भी हो रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पृथक बुंदेलखंड के लिए ‘गांव-गांव, पांव-पांव यात्रा’ : दो अगस्त को ‘कामतानाथ’ पर होगा समापन

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश बोले देश के विकास में यूपी ड्राइविंग सीट पर: मोदी व योगी का है कर्म फल

लेखपाल संघ सदर के दीपक त्रिपाठी बनें अध्यक्ष: सहकर्मियों में खुशी की लहर

City News Uttar Pradesh

डीएम का खाद गोदामों पर छापा: सीलन, फर्जी लाइसेंस और स्टॉक शून्य पर फूटा गुस्सा

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश द्वारा दीपावली पर्व की परीवा पर मचाई धूम …

City News Uttar Pradesh

बाजार में पटाखे वाले गुलाल और मोदी-योगी मुखौटे की मची धूम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़